{"_id":"5b7bf8b542c7924656042784","slug":"71534851253-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुंतर बाजार में फिर होगा वन वे ट्रैफिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुंतर बाजार में फिर होगा वन वे ट्रैफिक
Updated Tue, 21 Aug 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
बैठक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भुंतर (कुल्लू)। भुंतर बाजार में अब जल्द वन वे ट्रैफिक व्यवस्था को लागू किया जाएगा। भुंतर थाने के एसएचओ मोहन रावत की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई रोड सेफ्टी क्लब की बैठक में यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। हालांकि इससे पूर्व भी भुंतर बाजार में वन वे ट्रैफिक व्यवस्था को लागू करने का प्रयास किया गया था। लेकिन वह किन्हीं कारणों से सिरे नहीं चढ़ पाई थी।
बैठक में व्यापार मंडल, नगर पंचायत, प्रेस क्लब, टैक्सी यूनियन, ट्रक यूनियन, जीप यूनियन भुंतर व शहर के प्रबुद्ध लोगों ने इस मसले पर एकमत होकर पुलिस से आग्रह किया कि भुंतर शहर में वन वे ट्रैफिक व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाए। इस पर भुंतर थाने के एसएचओ मोहन रावत ने कहा कि सभी वर्गों के सहयोग से ही शहर की समस्याओं को हल किया जाएगा। पुलिस जल्द ही शहर में वन वे ट्रैफिक व्यवस्था को लागू कर देगी। उन्होंने व्यापार मंडल से आग्रह किया कि वह सभी व्यापारियों को अपनी बैठक में सूचित करें कि बाजार में सामान उतारने व चढ़ाने का काम सुबह आठ बजे से पहले व शाम को आठ बजे के बाद ही होगा। बैठक में नशेड़ियों व नशे के बढ़ते कारोबार पर भी गंभीर चिंता जताई। मोहन रावत ने समाज के हर वर्ग से पुलिस को सहयोग देने की अपील की। बताया कि जल्द ही पुलिस भुंतर में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए नशा निवारण समितियों का गठन करेगी। इसमें हर वर्ग के लोगों को शामिल किया जाएगा। बैठक में तय किया गया कि वोल्वो बसों को खड़ा करने के लिए स्थान निर्धारित किए जाएंगे। फ्रूट मार्केट के पास वोल्वो बसें सड़क में खड़ी करने के बजाय पार्किंग में खड़ी करने के निर्देश दिए जाएंगे। उल्लंघन करने पर उनका चालान किया जाएगा। इसके अलावा कुल्लू-भुंतर आने जाने वाली खास तौर पर छोटी बसों को हर कहीं सड़क में बड़ी देर तक खड़े रखने व उससे लगने वाले जाम की समस्या पर भी चर्चा हुई। एसएचओ मोहन रावत ने कहा कि जल्द ही बस ऑपरेटरों के साथ बैठक करके उन्हें इस संदर्भ में निर्देश दिए जाएंगे। इस दौरान कर्ण सिंह, कर्म चंद, स्वर्ण सिंह, अनिल कुमार सूद, शिव कुमार, ठाकुर दास, लाल सिंह, तनु, नैंसी शर्मा, इंद्रेवर मेहता, पवन कुमार, होत्तम ठाकुर, संजीव कुमार, योगराज, प्रदीप कुमार व अन्य मौजूद रहे।