{"_id":"5b114e184f1c1baf6e8b5bd0","slug":"71527860760-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टनल बनने के बाद घाटी में बढ़ेगी निगम की गतिविधि:संदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टनल बनने के बाद घाटी में बढ़ेगी निगम की गतिविधि:संदीप
Updated Fri, 01 Jun 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनल से बढ़ेगी निगम की गतिविधि : संदीप
केलांग (लाहौल-स्पीति)। हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संदीप भटनागर ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय केलांग में सड़क सुरक्षा जन जागृति अभियान पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने समय-समय पर इस तरह की प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों और वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन रोहतांग टनल बन जाने से घाटी में निगम की गतिविधियां बढ़ जाएंगी। इसके लिए बस अड्डों का विस्तार और अतिरिक्त बस अड्डों के निर्माण करने की जरूरत बताई। उन्होंने सिस्सू में निगम की जमीन और बिलिंग में जमीन उपलब्ध है। घाटी में बसों की कमी के मामले पर प्रबंध निदेशक ने कहा कि हिमाचल में केलांग के साथ कई डिपुओं में बसों की कमी है और जेएनयूआरआरएम की बसें देने पर विचार किया जाएगा। इस दौरान प्रबंध निदेशक ने बस अड्डे का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर उनके साथ एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक मंगल चंद मानेपा भी मौजूद रहे।