फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   14 दिन में 1660 होटलों की जांच प्रशासन के लिए चुनौती

14 दिन में 1660 होटलों की जांच प्रशासन के लिए चुनौती

Thu, 17 May 2018 09:56 PM IST
Updated Thu, 17 May 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
14 दिन में 1660 होटलों की जांच प्रशासन के लिए चुनौती
14 दिन में 1660 होटलों की
विज्ञापन

जांच प्रशासन के लिए चुनौती
एनजीटी के आदेशों से अधिकारियों और होटलियरों में हड़कंप
दो हफ्ते में पेश करनी होगी कुल्लू-मनाली के होटलों की रिपोर्ट
प्रथम चरण में होनी है मनाली के 91 होटलों का निरीक्षण
रोशन ठाकुर
कुल्लू। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की ओर से कुल्लू-मनाली के सभी होटलों की जांच रिपोर्ट 14 दिन में सौंपने के आदेश से अधिकारियों के साथ होटलियरों में हड़कंप मच गया है। एनजीटी में अगली सुनवाई 28 मई को होगी।
मनाली के 25 कमरों से अधिक 40 होटलों की पहली रिपोर्ट एनजीटी में दे दी है लेकिन 14 दिनों में शेष बच्चे कुल्लू-मनाली के 1660 होटल, रेस्तरां, लॉज व होम स्टे की जांच व निशानदेही करना प्रशासन व जांच एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। प्रथम चरण में मनाली के 40 होटलों की जांच कर रही एजेंसियों को करीब तीन से चार माह का समय लग गया है। प्रथम चरण में मनाली के 91 होटलों की जांच चल रही है। जिसमें 25 से अधिक कमरों की क्षमता है। इसकी पहली रिपोर्ट प्रशासन ने प्रदेश सरकार के जरिए एनजीटी में पेश कर दी है। जबकि अगले आदेश में एनजीटी ने दो सप्ताह में कुल्लू-मनाली के सभी होटलों की जांच रिपोर्ट देने को कहा गया है। कुल्लू-मनाली में करीब 800 होटल, रेस्तरां व होम स्टे पंजीकृत हैं। जबकि कई होटल बिना पंजीकरण के चल रहे हैं। एनजीटी के कुल्लू-मनाली के होटलों की जांच करने को कहा है। लेकिन इसमें 95 फीसदी होटल पर्यटन नगरी मनाली में हैं, ऐसे में मनाली के होटलियरों के हाथ-पांव फूल गए हैं।
विज्ञापन


28 मई को भी सौंपी जाएगी 40 होटलों की सूची
कुल्लू। दिल्ली में हुई एनजीटी की सुनवाई के बाद जिला प्रशासन और सभी जांच एजेंसियां 28 मई को होने वाली अगली सुनवाई के लिए 40 होटलों की रिपोर्ट तैयार करने में जुट गई है। एनजीटी के आदेश आते ही जिला प्रशासन की टीम और अन्य विभागों की टीमें मनाली पहुंची और होटल दर होटल जाकर दस्तावेजों की जांच की। दो दिनों में करीब 10 होटलों की निशानदेही भी की गई है। इसमें क्या खामियां निकली इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। एनजीटी के निर्देश के बाद नगर परिषद, राजस्व, पुलिस, वन विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, टीसीपी, आईपीएच, बिजली बोर्ड तथा जिला पर्यटन विभाग निरीक्षण कर रहे हैं। वहीं होटलों की जांच की निगरानी कर रहे एडीएम कुल्लू अक्षय सूद ने कहा कि 25 तक 40 और होटलों की रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed