फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कमजोर वर्ग के साथ अत्याचार बढ़े : हौतम

कमजोर वर्ग के साथ अत्याचार बढ़े : हौतम

Sun, 15 Apr 2018 10:24 PM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
कमजोर वर्ग के साथ अत्याचार बढ़े : हौतम
कुल्लू।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने भुट्टी कलोनी में संविधान निर्माता डॉ. भीम राम आंबेडकर की जयंती मनाई। इस मौके पर पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर भी मौजूद रहे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को डॉ. आंबेडकर के बताए रास्तों पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान जिला संगठक तरसेम सिंह, प्रदेश संगठक सेवादल बेलू राम ठाकुर, सुख दास नैयर, हेमंत दास पंथी, सुनीता देवी, मनी राम, धर्म चंद उपस्थित रहे। वहीं दलित शोषण मुक्ति मंच ने जिला मुख्यालय शहीद अशोक भवन में डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती पर सेमीनार का आयोजन किया। राम चंद, रणधीर कुमार, लाल चंद व ममता की अध्यक्षता में हुए सेमीनार में मुख्य वक्ता हौतम सिंह सौंखला रहे। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर की ओर से बनाया गया संविधान आज के परिप्रेक्ष्य में खतरे में है। आज पूरे देश में संविधान के तहत मिले अधिकारों को कुचला जा रहा है। सामाजिक भेदभाव बड़े पैमाने पर बढ़ रहा है। कमजोर वर्ग के लोगों के साथ अत्याचार बढ़ा है। इस मौके पर कांता महंत, खेम चंद, चमन लाल भी मौजूद रहे।

आंगनबाड़ी केंद्र वृत्त कुल्लू तीन की पर्यवेक्षक डॉ. समिता शर्मा ने कहा कि गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं तथा छह वर्ष के सभी बच्चों का वजन किया गया। गर्भवती महिलाओं को कैल्शियम की गोलियां दी गईं। इस मौके पर रुचिका बोध, कृष्ण, इंद्रजीत, महेश्वर, संजीव, विक्की, राजेश्वर, नवीन को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। उधर, जिले के बाह्य सराज आनी के आंगनबाड़ी केंद्र लगौटी सर्कल के वृत्त पर्यवेक्षक पीर सिंह कटोच ने पोषण अभियान की जानकारी दी। उनके साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मथरा देवी, निक्की देवी, डूली देवी तथा डमोदरी देवी भी उपस्थित रहीं। इसके अलावा मंझली में भारतीय दलित साहित्य अकादमी शाखा कुल्लू की उपसमिति ने डॉ. भीम राम आंबेडकर की जयंती मनाई। इस दौरान जिला अध्यक्ष निरत राम, भीमी राम, भीमा भारती, बुध राम, जोगिंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed