{"_id":"5a6884eb4f1c1b77268b6188","slug":"71516799211-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू जिला में बर्फबारी से एक दर्जन बस रूट प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू जिला में बर्फबारी से एक दर्जन बस रूट प्रभावित
Updated Wed, 24 Jan 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
snowfall
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। अरसे बाद कुल्लू जिला में हुई ताजा बर्फबारी और बारिश से किसान और बागवान चहक उठे हैं। कई जगहों पर बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है और एक दर्जन से अधिक बस रूट प्रभावित हो गए हैं। ताजा बर्फबारी से एचआरटीसी कुल्लू की दो बसें जलोड़ी दर्रा के पार फंस गई हैं जलोड़ी दर्रा में 35 सेंटीमीटर, रोहतांग दर्रा 20 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है।
हालांकि कुल्लू व ऊझी घाटी के ग्रामीण इलाकों में बर्फबारी न होने से बागवानों में निराशा है। बर्फबारी से बंद हुए मार्गों से बंजार के बठाहड़, तीन कोठी,व सोझा के साथ सैंज के शैंशर, बाह्य सराज की कराड़, रघुपुर घाटी के ग्रामीण क्षेत्र बर्फ की जद आने से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बर्फबारी से जहां बसों की आवाजाही के बाह्य सराज को जोड़ने वाला एनएच हाईवे-305, बंजार-छतरी वाया गाड़ागुशैणी, रोहाचला, बरशैणी, बंजार-शजवाड़ आदि सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। हालांकि नेशनल अथॉरिटी ने जलोड़ी दर्रा होकर गुजरने वाले औट-बंजार-सैंज हाइवे-305 को बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया है। स्नो कट्टर के साथ जेसीबी व डोजर की तैनाती कर दी है।
आरएम कुल्लू मंगल चंद मनेपा ने कहा कि मंगलवार शाम को ताजा बर्फबारी होने से पहले ही कई जगहों से निगम की बसों को सुरक्षित जगहों के लिए निकल दिया गया था। बर्फबारी से जिला में करीब एक दर्जन रूट प्रभावित हुए हैं। एनएच बंजार के सहायक अभियंता अनिल राणा ने कहा कि फोर बाई फोर वाहनों के लिए दर्रा खुल गया है। वीरवार दोपहर तक सभी प्रकार के छोटे वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। दर्रा में पड़ी करीब 35 सेंटीमीटर बर्फ को स्नो कट्टर व जेसीबी को लगाया गया है।