फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   चुनाव प्रचार खत्म, सभी मतदान पार्टियां रवाना

चुनाव प्रचार खत्म, सभी मतदान पार्टियां रवाना

Tue, 07 Nov 2017 09:34 PM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 09:34 PM IST
विज्ञापन
चुनाव प्रचार खत्म, सभी मतदान पार्टियां रवाना
वीवीपीएटी - फोटो : amarujala
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव का प्रचार मंगलवार शाम पांच बजे बंद हो गया। इसके साथ ही जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में धारा-144 लागू कर दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी यूनुस ने कहा कि जिला में मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्णक और निष्पक्षता से संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 9 नवंबर को मतदान की समाप्ति तक चुनावी सभाओं, रैलियों, नारेबाजी और लाउड स्पीकरों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। विभिन्न उम्मीदवारों के प्रचार के लिए बाहर से आए व्यक्तियों को भी वापस जाने हिदायत दी गई है, जिससे मतदान प्रक्रिया निष्पक्षता तथा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न की जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला में कुल 520 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और सभी मतदान पार्टियों को रवाना कर दिया गया है। ये मतदान पार्टियां बुधवार को ही अपने-अपने मतदान केंद्रों पर सभी तैयारियां पूरी कर लेंगी और बूथ स्थापित कर देंगी। वीरवार को मतदान सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा। यूनुस ने बताया कि जिला के सभी मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र जारी कर दिए गए हैं और उनकी वोटर पर्ची भी उन तक पहुंचा दी गई है। जिन मतदाताओं के पास यह पर्ची नहीं पहुंची है, वह अपने बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क कर सकता है। अगर किन्हीं कारणों से किसी मतदाता के पास मतदाता पहचान पत्र नहीं है तो वह अपने अन्य किसी फोटोयुक्त पहचान पत्र को दिखाकर भी मतदान कर सकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू रहेगी। मतदान के लिए लाइन में लगे मतदाताओं के अलावा इस दायरे में पांच या इससे अधिक लोगों के होने पर प्रतिबंध रहेगा। मतदान ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा कोई भी व्यक्ति इस दायरे में मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं कर सकेगा। विभिन्न उम्मीदवारों के कार्यकर्ता मतदान केंद्र से कम से कम 200 मीटर की दूरी पर ही अपने बूथ स्थापित कर सकते हैं। डयूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मचारियों के अलावा अन्य लोगों द्वारा मतदान केंद्र पर हथियार ले जाने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन

यूनुस ने बताया कि इस बार जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 2,91,442 मतदाता हैं जिनमें से 75,460 मतदाता 18 से 29 वर्ष तक की आयु के हैं। महिला मतदाताओं की संख्या 1,42,353 और पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,49,089 है। मनाली विस क्षेत्र में 66,338, कुल्लू 81,462, बंजार 66,019 और आनी विस क्षेत्र में 77,623 मतदाता हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर सुरक्षा कर्मचारियों के अलावा मतदान प्रक्रिया को पूर्ण करवाने के लिए पांच-पांच अधिकारी या कर्मचारी तैनात किए जा रहे हैं। पिछले चुनाव में कुल्लू जिला में मतदान प्रतिशतता लगभग 79 प्रतिशत रही थी। उन्होंने जिला के सभी मतदाताओं से नौ नवंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed