फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   64 roads will be repaired worth Rs 25 crore

Kullu News: 25 करोड़ से 64 सड़काें की होगी मरम्मत

Mon, 26 Feb 2024 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 26 Feb 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
64 roads will be repaired worth Rs 25 crore
आपदा से तहस नहस हुई राणाबाग-करशाला सड़क। अब इस तरह की सड़कों की मरम्मत होगी।
कुल्लू। जिले की सड़कों को दुरुस्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने कमर कस ली है। विभाग ने जिले की 64 सड़कों के टेंडर जारी कर दिए हैं। इन सड़कों पर करीब 25 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। सड़कों को सेब सीजन तक तैयार करने का लक्ष्य रखा है। विभाग ने सभी सड़कों की मरम्मत कार्य के लिए एक से तीन माह का समय निर्धारित किया है।
विज्ञापन

इसके अलावा लोक संपर्क विभाग का भवन जो करीब एक दशक से अधूरा पड़ा है, के लिए भी सरकार ने 4.80 लाख की राशि मंजूर की है। लोगों ने भी सरकार की ओर से मंजूर राशि के बाद खुशी जाहिर की है। आपदा को आए आठ माह का समय हो गया है। बावजूद बाह्य सराज से लेकर मनाली तक कई सड़कें अभी तक बसों की आवाजाही के लिए अवरुद्ध हैं।
विज्ञापन

बजट के अभाव में इन सड़कों की मरम्मत नहीं हो पाई थी। इस कारण लोग मीलों पैदल चलने को मजबूर हैं। सड़कों के दुरुस्त होने से बाह्य सराज के लिए भी बसों की आवाजाही हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों कर्म चंद ठाकुर, लीला प्रसाद, दलीप सिंह, मान सिंह तथा जगत राम ने कहा कि आपदा ने सड़कों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया है। उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने कहा कि आपदा से प्रभावित जिला कुल्लू को पूरी तरह से पटरी पर लाया जा रहा है। सेब और पर्यटन सीजन तक सभी सड़कें दुरुस्त हों इस पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है।


..........
आपदा की चपेट में आई सड़कों को दुरुस्त करने का काम जारी है। विभाग ने 64 सड़कों के टेंडर जारी कर दिए हैं। इस पर लगभग 25 करोड़ की राशि खर्च की जा रही है। इन सड़कों को बसों और बड़े वाहनों के लिए तैयार किया जाएगा। सेब सीजन तक सड़कों को चकाचक कर दिया जाएगा।
-संजय शर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed