फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   नौ साल बाद भी नहीं पहुंचा सूखाग्रस्त पंचायत को पानी

नौ साल बाद भी नहीं पहुंचा सूखाग्रस्त पंचायत को पानी

Fri, 05 Apr 2019 07:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2019 07:51 PM IST
विज्ञापन
नौ साल बाद भी नहीं पहुंचा सूखाग्रस्त पंचायत को पानी
चुनावी मुददा
विज्ञापन


नौ साल बाद भी नहीं पहुंचा सूखाग्रस्त पंचायत को पानी
1.4 करोड़ की लागत से बन रही कलवारी-पलाहच पेयजल स्कीम सालों से लटकी
जनमंच में उठाया था मामला, अब लोस चुनावों में बना मुद्दा
हरिकृष्ण कौल
बंजार (कुल्लू)। वर्ष 1993 में सूखाग्रस्त घोषित हो चुकी ग्राम पंचायत पलाहच में ग्रामीणों को पेयजल समस्या से जूझना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत के गांवों को पानी की समस्या से निजात दिलवाने के लिए न तो पानी की स्कीम पूरी हो पाई और न ही पेयजल के भंडारण के लिए स्टोर टैंक का निर्माण हुआ। इसको लेकर पलाहच पंचायतों के ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है।
पिछले चुनावों में इस मुद्दे को जनता ने सभी राजनीतिक दलों के सामने रखा था। लेकिन किसी ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया है। अब फिर से ग्रामीण लोकसभा चुनावों में उठाने जा रहे हैं। ग्रामीणों ने दो टूक कहा है कि जो पार्टी उनकी समस्या को दूर करने का आश्वासन देगी वोट उसी को दिया जाएगा। पिछले माह मंगलौर पंचायत में हुए जनमंच के दौरान भी पलाहच पंचायत के ग्रामीणों ने इस समस्या को रखा था। पलाहन पंचायत की प्रधान फुला देवी नेगी, पदम सिंह, वेद प्रकाश, नागेंद्र नेगी, तेजा सिंह, मैना देवी, रीना देवी, निधि सिंह, खेम चंद, बुद्धि सिंह, लाल सिंह, गुमत राम, केसरी लाल, दुर्गा सिंह तथा ज्ञान चंद ने कहा कि कलवारी-पलहाच पेयजल स्कीम के निर्माण पर 1.4 करोड़ की राशि खर्च की जा रही है। वर्ष 2010 में कलवारी पलाहच पेयजल योजना को मंजूरी मिली थी और निर्माण कार्य भी शुरू किया गया था। लेकिन नौ साल बीतने पर भी यह योजना पूरी नहीं हो सकी। इससे सूखाग्रस्त पंचायत को पानी की एक बूंद भी नहीं मिली है। कहा कि विभाग का पंचायत के गांवों तक पानी पहुंचाने के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य भी अभी अधर में लटका है। कहा कि इस पेयजल योजना के बनने से जगाला, धमेउली, पलाहच, कोटला, शटाउगी, ग्लवाहधार, कुलावाई, जमद, सोझा, थाच तथा कोट गांव को पानी दिया जाएगा। आईपीएच बंजार के सहायक अभियंता जेएस ठाकुर का कहना है कि सड़क निर्माण से करीब 1800 मीटर की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। विभाग ने 22 लाख का एस्टिमेट बनाकर लोक निर्माण विभाग को सौंपा है।
विज्ञापन


गर्मियों में और भी बढ़ जाती है समस्या
1993 में सूखा ग्रस्त घोषित पंचायत में गर्मी के दिनों पेयजल की भारी किल्लत हो जाती है। ऐसे में यहां प्रशासन की ओर से टैंकरों के माध्यम से पानी की सप्लाई दी जाती है। लेकिन वह खपत के मुकाबले नाकाफी है और ग्रामीणों को नाले ओर बावड़ियों से पानी ढोना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोनिवि और आईपीएच विभाग के साथ बैठक कर जल्द ही इसका हल निकाला जाएगा। स्टोर टैंक का भी जल्द निर्माण किया जाएगा।
-सुरेंद्र शौरी विधायक बंजार

सूखाग्रस्त पलाहच पंचायत की पेयजल समस्या को दूर करने में भाजपा नाकाम रही है। नौ सालों के बाद भी पानी नहीं पहुंचना हैरानीजनक है।
-दुष्यंत ठाकुर, बंजार कांग्रेस अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed