{"_id":"5c827491bdec22145544da16","slug":"61552053393-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्वासन मिलने के बाद काम पर लौटेंगे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्वासन मिलने के बाद काम पर लौटेंगे कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
केलांग (लाहौल-स्पीति)। पट्टन समेत लाहौल के कई हिस्सों में महीनों से बंद पड़ी दूरसंचार सेवा अब जल्द बहाल होगी। बीएसएनएल के कुछ आउटसोर्स कर्मियों को बीते पांच महीनों से मानदेय नहीं मिल रहा था। ऐसे में आउटसोर्स कर्मचारियों ने काम करने से इनकार कर दिया था।
ये वही आउटसोर्स कर्मी हैं, जो ऑप्टिकल फाइबर में आने वाली खराबी को ठीक करते हैं। लेकिन इन कर्मियों को वेतन जारी करने का आश्वासन मिल गया है। इसके बाद आउटसोर्स कर्मचारी शनिवार को काम पर लौट आएंगे। अभी तक ओएफसी कट जाने से शंशा, बरिंग, गौशाल, गोंदला, सिस्सू आदि दूरभाष केंद्र पिछले कई माह से ठप पड़े हैं। लेकिन अब पंचायत और जिप प्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद यह कर्मी शनिवार से काम पर वापस लौटने को तैयार हो गए हैं। जिप अध्यक्ष रमेश रुआलवा, बरपा पंचायत प्रधान सत प्रकाश, उपप्रधान कर्मवीर और रानिका पंचायत प्रधान इस मसले को सुलझाने के लिए शनिवार को 25 किमी पैदल चल कर केलांग पहुंचे। जिप अध्यक्ष ने अंबाला स्थित बीएसएनएल के डीजीएम अरविंद को फोन कर आउटसोर्स कर्मचारियों को जल्द वेतन रिलीज करने का आग्रह किया। डीजीएम ने एक सप्ताह के भीतर वेतन रिलीज करने का भरोसा दिया है। रुआलवा ने बताया कि शनिवार को कर्मी गौशाल दूरभाष केंद्र को बहाल करने के बाद शंशा और बारिंग के ठप टेलीफोन एक्सचेंज को ठीक करेंगे। यहां कीर्तिंग के पास ओएफसी कट गई है। सड़कों से बर्फ हटाने के लिए रुआलवा ने बीआरओ 94 आरसीसी के ओसी से टेलीफोन पर बात की। उधर, एसडीएम केलांग अमर नेगी ने 70 आरसीसी के ओसो दीपक विष्ट से बात की। बीआरओ के दोनों अधिकारियों ने दो दिन के भीतर सड़कों से बर्फ हटाने का अभियान शुरू करने का भरोसा दिया है।