फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   मंत्री के आवास के बाहर किया अनशन

मंत्री के आवास के बाहर किया अनशन

Sat, 17 Nov 2018 06:47 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 06:47 PM IST
विज्ञापन
मंत्री के आवास के बाहर किया अनशन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। पंचायत चौकीदार ट्रेड यूनियन के बैनर तले कुल्लू के पंचायत चौकीदारों ने शनिवार को परिवहन एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के आवास के बाहर अनशन किया। पंचायत चौकीदार संघ ने परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर को पत्र लिखकर अपनी मांगों से अवगत करवाया।

पंचायत चौकीदार संघ नग्गर खंड के अध्यक्ष केशव राम ने कहा कि वर्ष 1952 से लगे पंचायत चौकीदारों के भविष्य को देखते हुए सरकार पंचायत चौकीदारों के लिए सरकार ठोस नीति बनाए। पंचायत चौकीदारों के लिए कोई भी स्थायी नीति नहीं है। कई पंचायत चौकीदार नियमित होने से पहले ही रिटायर हो गए हैं। पंचायत चौकीदार संघ ने मांग रखी कि 3226 पंचायतों में कार्यरत चौकीदारों को नियमित किया जाए। इस प्रकार पंचायत सहायकों को सरकार की ओर से सरकारी कर्मचारी बनाया गया है। उसी प्रकार पंचायत चौकीदारों को भी सरकार सरकारी कर्मचारी बनाए। 15 साल से अधिक कार्य कर चुके पंचायत चौकीदारों को नियमित किया जाए। कहा कि कई जगह नी अनशन किया गया है। सरकार को ज्ञापन भी सौंपा गया है। जिसमें सरकार से आश्वासन मिला है कि विधानसभा सत्र में प्रश्न उठाया जाएगा। अगर सरकार ने जल्द ही इस पर कोई निर्णय नहीं लिया तो आने वाले दिनों में पंचायत चौकीदार सड़कों पर उतरने से भी गुरेज नहीं करेंगे। इस दौरान जिला सचिव प्रेम वर्मा, जिला प्रधान भोपला राम, नग्गर ब्लॉक सचिव लोत राम आदि मौजूद रहे। उधर, पंचायत चौकीदार ट्रेड यूनियन आनी-निरमंड ने भी स्थानीय विधायक किशोरी लाल सागर के आवास पर मांगों को लेकर धरना दिया और अपनी मांगों से अवगत करवाया। इस दौरान प्रेम पाल, योग राज, चैन राम तथा प्रताप सिंह सहित कई पंचायत चौकीदार शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed