फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   दशहरा में होगी उत्तरी भारत वॉलीबाल प्रतियोगिता

दशहरा में होगी उत्तरी भारत वॉलीबाल प्रतियोगिता

Fri, 05 Oct 2018 07:12 PM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
दशहरा में होगी उत्तरी भारत वॉलीबाल प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में लोगों के मनोरंजन के लिए खेलों का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें उत्तर भारत वॉलीबाल प्रतियोगिता मुख्य आकर्षक रहेगी। इसमें दिल्ली पुलिस, पंजाब पुलिस, आईटीबीपी, कुरुक्षेत्र होस्टल, हरियाणा पुलिस, हिमाचल पुलिस सहित कई खेल संस्थानों की टीमें भाग लेगी।
खेलों को बढ़ावा देने के लिए इस बार रथ मैदान में वॉलीबाल व कबड्डी का आयोजन किया जाएगा। गत वर्ष में भी खेलों में जिले की करीब 150 टीमों ने भाग लिया था। दशहरा खेलकूद समिति की अध्यक्ष व पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि ग्रामीणों खेलों और उत्तर भारत वॉलीबाल स्पर्धा के लिए तैयारियां शुुुरू कर दी हैं। इस मौके पर एएसपी कुल्लू राज कुमार चंदेल और डीएसपी आशीष शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


रेस्क्यू करने वाले होंगे सम्मानित होंगे
कुल्लू। सितंबर के आखिरी हफ्ते में ब्यास नदी में आई बाढ़ में फंसे लोगों व पर्यटकों को निकालने वाले लोगों को दशहरा में जिला पुलिस की ओर से सम्मानित किया जाएगा। अभी तक पुलिस के पास रेस्क्यू अभियान में शामिल होने वाले दस लोगों के नाम आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीसी और एनएसएस स्वयंसेवियों की लेंगे मदद
कुल्लू। दशहरा में ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए पुलिस एनएसएस, एनसीसी, एनवाईके, स्काउट एंड गाइड तथा रोवर एंड रेंजरों की मदद लेगी। इसमें बेहतरीन कार्य करने वाले स्वयंसेवियों को पुलिस विभाग की ओर सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed