{"_id":"5b9915dc867a557ea94a54cd","slug":"61536759260-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुंतर के गंगा राम, काईस की नेहा बनीं बेस्ट एथलीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुंतर के गंगा राम, काईस की नेहा बनीं बेस्ट एथलीट
Updated Wed, 12 Sep 2018 09:22 PM IST
विज्ञापन
रेस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। ढालपुर के खेल मैदान में चल रही अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन एथलेटिक्स में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। एथलेटिक्स में 44 स्कूलों के 400 खिलाड़ियों ने खूब दमखम दिखाया। इस दौरान शिक्षा उप निदेशक जगदीश विशेष रूप से मौजूद रहे।
छात्राओं में काईस स्कूल की नेहा को बेस्ट एथलीट का खिताब दिया गया। छात्राओं के वर्ग में ओवरआल बेस्ट स्कूल काईस रहा। छात्रों में बेस्ट एथलीट का खिताब भुंतर स्कूल के गंगा राम को दिया गया। छात्र वर्ग में ओवरआल विजेता भुंतर स्कूल रहा। छात्र वर्ग शॉटपुट में जतिंद्र पहले, आशू दूसरे, राजेश तीसरे, डिस्कस थ्रो में जितेंद्र पहले, रोहित दूसरे स्थान पर रहे। हाईजंप में न्यूली स्कूल के कुरम चंद पहले, प्रदीप दूसरे, सोनू तीसरे, लांग जंप में नग्गर स्कूल के प्रेम ने पहला, भुंतर स्कूल के गंगा ने दूसरा व तरूण ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ट्रिपल जंप में हरिपुर स्कूल के प्रजवाल पहले, प्रेम दूसरे, रजनीश ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन 100 मीटर दौड़ के छात्र वर्ग में भुंतर स्कूल के गंगा राम पहले, प्रदीप दूसरे, एसवीएम बजौरा के लोमेश तीसरे, 200 मीटर दौड़ में भुंतर स्कूल के गंगा राम पहले, न्यूल स्कूल के प्रदीप दूसरे, रितिक तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में नग्गर स्कूल के प्रेम पहले, एसवीएस बजौरा के शुभम दूसरे, तोत राम तीसरे स्थान पर रहे। 5000 मीटर दौड़ में सारी भेखली स्कूल के रजनीश पहले, भल्याणी के राजकुमार दूसरे, भारत भारती स्कूल के मनमोहन तीसरे, 400 मीटर रिले रेस में भुंतर स्कूल पहले, एसवीएस बजौरा दूसरे, न्यूली स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। उधर, छात्रा वर्ग की 100 मीटर दौड़ में काईस स्कूल की नेहा पहले, सुल्तानपुर स्कूल की दिक्षा दूसरे, भुट्टी की पूजा तीसरे, 200 मीटर में नेहा पहले, रीता दूसरे, दीक्षा तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर रेस में दियार स्कूल की ज्योति पहले, खराहल की यमुना दूसरे, बजौरा की तिलाशा तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर रिले रेस में खराहल स्कूल पहले, सुल्तानपुर स्कूल दूसरे, काईस स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। शॉटपुट में खराहल की शिवानी ने पहला, मुस्कान ने दूसरा, निर्मला ने तीसरा, डिस्कस थ्रो में काईस स्कूल की निर्मला पहले, प्रोमिला दूसरे तथा नग्गर स्कूल की शानू देवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। लांग जंप में काईस स्कूल की नेहा पहले, लक्ष्मी दूसरे, रितिका तीसरे, हाईजंप में दियार स्कूल ज्योति पहले, काईस स्कूल की अनु व कृतिका दूसरे, सुल्तानपुर स्कूल की टीना तीसरे स्थान पर रही। इस दौरान शिक्षा विभाग के एडीपीइओ रतन चंद, शारीरिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मनोहर लाल ठाकुर, नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।