फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   चार दिन में ही उखड़ गई टारिंग

चार दिन में ही उखड़ गई टारिंग

Wed, 04 Jul 2018 10:12 PM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
चार दिन में ही उखड़ गई टारिंग
सड़क - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू के बाह्य सराज आनी की चिमनी कैंची-कोठी सड़क चार दिन के भीतर ही उखड़ गई है। लोगों ने अब विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। रात को बारिश में की गई टारिंग के चार दिन में उखड़ने से घाटी के लोगों में सरकार व लोक निर्माण के प्रति भारी रोष है। इससे सड़क में प्रयोग की गई सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।

ग्रामीणों व विजन ग्रुप कोठी ने इस मामले को लेकर लोक निर्माण विभाग को अवगत करवा दिया था। इसके बावजूद सड़क को दुरुस्त नहीं किया गया। पहले से यातायात के लिए उबड़-खाबड़ कोठी सड़क लोगों को परेशान करती आई है। गत दिनों कुल्लू दौर पर आई हिमाचल विधानसभा की प्राक्कलन कमेटी जिला प्रशासन व लोनिवि की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा चुकी है। इसको लेकर कमेटी के अध्यक्ष रमेश धवाला व सदस्यों ने प्रशासन और अन्य विभागीय अधिकारियों को फटकार लगाई थी। ग्रामीणों का कहना है कि कोठी सड़क की टारिंग पहले नौ किलोमीटर की गई है, जबकि शेष बची तीन किमी टारिंग को 26 जून की रात को बारिश के बीच किया गया है। विजन ग्रुप रघुपुर के अध्यक्ष डॉ. चमन ठाकुर, उपाध्यक्ष मस्त राम, सचिव ध्यान सिंह, पंचायत के पूर्व उप प्रधान अशोक विष्ट, ग्रामीण लीला प्रसाद, बालकृष्ण, मूल चंद तथा प्रमोद कुमार ने कहा कि इस सड़क से शोधा, कोठी, नाली, डीडी, ओडीधार, वशाउल, खडोरन, पकरेड, फरूटी, करकी, मनछानी आदि गांव लाभान्वित होते हैं। बरसात के दिनों में एनएच-305 कोटनाला व माशूननाला में बंद होने से माशनूनाला-शुश-कोठी होकर कुल्लू, आनी, रामपुर और शिमला के लिए आवाजाही होती है। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये की टारिंग मात्र चार दिन में ही उखड़ गई है। कहा कि अगर जल्द ही सड़क की टारिंग नहीं की गई तो प्रदर्शन के साथ-साथ कोर्ट को दरवाजा खटखटाया जाएगा। उधर, लोनिवि के सहायक अभियंता नीरज शर्मा ने कहा कि उन्होंने मौके का दौरा किया है। संबंधित ठेेकेदार को सड़क ठीक करने के लिए कहा गया है। उन्होंने पीएमजीएसवाई के तहत बनी सड़क की टारिंग का मरम्मत कार्य पांच साल तक ठेकेदार की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed