{"_id":"5b180fd74f1c1bb26e8b6945","slug":"61528303575-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"41वां सूत्रधार वर्षगांठ उत्सव में होंगी सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
41वां सूत्रधार वर्षगांठ उत्सव में होंगी सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं
Updated Wed, 06 Jun 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
41वां सूत्रधार वर्षगांठ उत्सव
में होंगी सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं
प्रिंसेस, प्रिंस सूत्रधार होगा आकर्षण, नाटक प्रतिस्पर्धा भी होगी
17 से 21 जून तक मनाया जाएगा 41वां सूत्रधार वर्षगांठ उत्सव
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। 17 से 21 जून तक 41वां सूत्रधार वर्षगांठ उत्सव मनाया जा रहा है। इस संदर्भ में सूत्रधार कला संगम कुल्लू के अध्यक्ष दिनेश सेन ने बताया कि इस बार का 41वां सूत्रधार वर्षगांठ उत्सव पांच दिवसीय होगा। जिसमें विभिन्न पाठशालाओं की सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं 17 से 21 जून तक प्रतिदिन सांय पांच बजे से रात्रि दस बजे तक ऐतिहासिक लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र कुल्लू में होंगी। नाटक प्रतिस्पर्धा देवसदन कुल्लू के सभागार में 18 जून को प्रात: दस बजे से होगी।
चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र कुल्लू में सुबह दस बजे से होगा। जिसमें प्राथमिक और माध्यमिक वर्ग की प्रतियोगिता 19 जून को तथा वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिता 20 जून को होगी। कार्यक्रम की प्रतिस्पर्धा प्रिंसेस सूत्रधार तथा प्रिंस सूत्रधार का प्रथम चयन सत्र 9 जून शनिवार को प्रात: 11 बजे सूत्रधार भवन के सभागार में होगा। कार्यक्रम को सुचारु रूप से चलाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया। कार्यालय समिति का प्रभार वरिष्ठ उपाध्यक्ष यनिंद्र कपूर को सौंपा गया तथा उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, महासचिव सुंदर श्याम, सचिव मोनिका सागर व मंजू लता शर्मा, भंडार प्रभारी तिलक राज, संगीत सह प्रभारी प्रदीप कपूर व यशोदा शर्मा, नाटक सह प्रभारी केतन वर्मा, भंडार सह प्रभारी माधवी कौशल, लोकनृत्य सह प्रभारी सीमा शर्मा, प्राचार्य संगीत अकादमी विद्यासागर शर्मा, आधुनिक नृत्य प्रशिक्षक सुरेश बौध, प्रबंधक उत्तम चंद तथा सहयोगी प्रमोद ठाकुर को सदस्य मनोनीत किया गया। बाह्य प्रबंधन समिति का प्रभार अध्यक्ष दिनेश सेन को सौंपा गया। जिसमें वित्त सचिव विजय गोयल, प्रेस सचिव राजेश शानू, नाटक प्रभारी अतुल गुप्ता व वित्त सह सचिव जोगेंद्र ठाकुर को सदस्य मनोनीत किया गया। इस समूचे कार्यक्रम में सभी कलाप्रेमियों व दर्शकों के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा। विशेष दीर्घाओं की प्रविष्टि केवल प्रवेश पत्र द्वारा ही होगी। हर वर्ष की भांति अंतिम दिन संस्था के कलाकारों द्वारा विशेष प्रस्तुतियां दी जाएंगी।