{"_id":"5b043f034f1c1bd1408b719a","slug":"61527004931-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शैंशर में शिक्षक, चताणी स्कूल में जलवाहक पाया नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शैंशर में शिक्षक, चताणी स्कूल में जलवाहक पाया नदारद
Updated Tue, 22 May 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
शैंशर में शिक्षक, चताणी स्कूल
में जलवाहक पाया गया नदारद
शिक्षा विभाग निरीक्षण विंग ने आठ स्कूलों में दी दबिश
औचक निरीक्षण से स्कूलों में मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। शिक्षा विभाग के निरीक्षण विंग ने स्कूलों से नदारद रहने वाले अध्यापकों पर शिकंजा कस दिया है। निरीक्षण विंग ने दो दिनों में कुल्लू और नग्गर खंड के तहत आने वाले आठ स्कूलों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण विंग के उपनिदेशक बलवंत ठाकुर की अगुवाई में मंगलवार को टीम ने राजकीय माध्यमिक पाठशाला बंदरोल और राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला बंदरोल पहुंची। दोनों स्कूलों में छात्रों का शैक्षणिक स्तर प्रशंसनीय पाया गया। निरीक्षण विंग की दबिश से स्कूलों में हड़कंप मच गया। सोमवार को निरीक्षण विंग ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शैंशर, केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला शैंशर का दौरा किया। राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला शैंशर में केंद्रीय मुख्य शिक्षक 18 मई से अनुपस्थित पाए गए। शिक्षक ने इसके लिए कोई नहीं आदेश निकाला था और न ही छुट्टी के लिए आवेदन किया था। इसके बाद निरीक्षण विंग की टीम माध्यमिक व राजकीय प्राथमिक पाठशाला न्यूली पहुंची। दोनों विद्यालयों का शैक्षणिक स्तर बेहद निम्न स्तर का पाया गया। अध्यापकों को कड़े निर्देश दिए कि वे मेहनत कर शिक्षा का स्तर सुधारें। निरीक्षण विंग ने 16 मई को भी राजकीय उच्च माध्यमिक पाठशाला चताणी, राजकीय प्राथमिक पाठशाला चताणी का भी दौरा किया। जिसमें राजकीय प्राथमिक पाठशाला चताणी में कार्यरत जलवाहक मार्च 2018 के बाद मनमाने ढंग से अनुपस्थित पाया गया। हाई स्कूल में व्यवस्था सही पाई गई। निरीक्षण विंग के उपनिदेशक बलवंत ठाकुर ने कहा कि नदारद पाए गए शिक्षक व जलवाहक की रिपोर्ट बनाकर भेज दी गई है।