{"_id":"5acb932f4f1c1bec618b65f4","slug":"61523290927-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली के सात होटलों की कटेगा बिजली और पानी कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली के सात होटलों की कटेगा बिजली और पानी कनेक्शन
Updated Mon, 09 Apr 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
kasol kullu
- फोटो : amarujala
कुल्लू। एनजीटी द्वारा कुल्लू-मनाली के होटलों की जांच करने पर संबंधित विभाग ने कार्रवाई तेज करते हुए घाटी के 22 होटलों व अन्य पर्यटन व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर शिकंजा कसा गया है। टीसीपी ने होटलों, होमस्टे व रेस्तरां को नोटिस जारी किए हैं। एनजीटी के आदेशों पर होटल निर्माण पर कई खामियां पाई गई है।
निरीक्षण में कई होटलों ने अनुमति से अधिक मंजिलों व कमरों का निर्माण करने तथा पार्किंग की सुविधा नहीं होना पाया गया है। टाउन एंड कंट्री प्लानर मनाली ने पर्यटन नगरी मनाली के सात होटलों को दिए नोटिस में बिजली व पानी काटने को कहा गया है। इतना ही नहीं टीसीपी ने जिला पर्यटन विभाग से उन होटलों के पंजीकरण को रद्द करने की भी सिफारिश की है। टीसीपी के सख्त रुख से कुल्लू-मनाली के होटलियरों में हड़कंप मच गया है। पर्यटन सीजन के एन मौके पर यह शिकंजा कसा गया है। टाउन एंड कंट्री प्लानर मनाली जगदीप सिंह ने कहा कि मनाली के सात होटलों को नोटिस दिए गए हैं। निरीक्षण में कई खामियां सामने आई है। कई होटलों का निर्माण टीसीपी के नियमों के तहत नहीं किया गया है। वहीं आईपीएच विभाग मनाली के सहायक अभियंता अमित ने कहा कि मनाली के सात होटलों के पानी कनेक्शन को काटने के लिए उन्हें सूचि मिली है। इसको लेकर विभाग की आगामी प्रक्रिया चल रही है। उधर, जिला टाउन एंड कंट्री प्लानिंग अधिकारी कुल्लू रीटा महिंद्रू ने कहा कि कुल्लू में लगभग 15 होटलों को नोटिस दिए गए हैं। उन्हें पूरे दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने को कहा गया है। उल्लेखनीय है कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने कुल्लू-मनाली के 1700 होटलों, रेस्तरां, होमस्टे, लॉज की निरीक्षण करने के आदेश दिए हैं। जिसकी प्रक्रिया संबंधित विभागों ने अपने-अपने स्तर पर तेज कर दी है।