{"_id":"5aba36704f1c1b2b618b5e37","slug":"61522153072-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्यात में भी हाथ आजमाएं हथकरघा उद्यमी: अक्षय सूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्यात में भी हाथ आजमाएं हथकरघा उद्यमी: अक्षय सूद
Updated Tue, 27 Mar 2018 05:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्यात में भी हाथ आजमाएं
हथकरघा उद्यमी: अक्षय सूद
हथकरघा निर्यात प्रोत्साहन परिषद की कार्यशाला में बोले एडीएम
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अक्षय सूद ने कुल्लू जिला के हथकरघा उद्यमियों और बुनकर सभाओं के पदाधिकारियों से अपने पारंपरिक उत्पादों को देश-प्रदेश के बाजारों में बेचने के अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी उतारने की अपील की है। जिला परिषद के सम्मेलन कक्ष में केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय की हथकरघा निर्यात प्रोत्साहन परिषद की ओर से उद्योग केंद्र के सहयोग से आयोजित कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए अक्षय सूद ने कहा कि हथकरघा उत्पादों के बाहरी देशों को सीधे निर्यात से स्थानीय उद्यमियों व बुनकरों की आय में कई गुणा वृद्धि हो सकती है।
उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला के हथकरघा उद्योग में निर्यात की काफी अच्छी संभावनाएं हैं। इसी के मद्देनजर केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय ने हथकरघा निर्यात प्रोत्साहन परिषद के माध्यम से यह कार्यशाला आयोजित की है। इस अवसर पर परिषद के निर्यात प्रोत्साहन अधिकारी आरपी राजालिंगम, टैक्स टाइल सेक्टर की स्किल काउंसिल के निदेशक विजय यादव, बुनकर सेवा केंद्र दिल्ली के अतिरिक्त निदेशक पी दिरपा, राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान कांगड़ा के प्रोफेसर असित भट्ट और राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम के एसएस शिंदे ने महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। कार्यशाला में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक पवन भारद्वाज, बुनकर सभा भुट्टिको के अध्यक्ष सत्यप्रकाश ठाकुर, मुख्य महाप्रबंधक रमेश ठाकुर, बुनकर क्षेत्र से जुड़े शिवचरण चैहान और अन्य उद्यमी भी उपस्थित रहे।