फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   बर्फ हटाने को सोझा व खनाग में तैनात होंगे डोजर

बर्फ हटाने को सोझा व खनाग में तैनात होंगे डोजर

Sat, 11 Nov 2017 09:31 PM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
बर्फ हटाने को सोझा व खनाग में तैनात होंगे डोजर
snow fall - फोटो : AMAR UJALA
कुल्लू। सर्दी में जलोड़ी दर्रा के बंद होने को लेकर एनएच-305 ने कमर कस ली है। जाड़े के मौसम में बाह्य सराज के लोगों को लंबे समय तक समस्या न हो इसके लिए राष्ट्रीय उच्चमार्ग प्राधिकरण न तैयारियां शुरू कर दी हैं। 10280 फुट ऊंचे जलोड़ी दर्रा होकर गुजरने वाले 97 किलोमीटर औट-बंजार-सैंज हाइवे को सर्दी के दिनों भी यातायात के लिए बहाल रखने के लिए एनएच अथॉरिटी ने सोझा व खनाग के पास डोजर की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन

हालांकि अथॉरिटी के पास मशीनरी की कमी चल रही है, बावजूद स्थिति को देखते हुए बाहर से भी मशीनरी हायर की जाएगी। सर्दी के दिनों भारी बर्फबारी के चलते एनएच-305 यातायात के लिए बंद हो जाता है और इस हालत में बाह्य सराज के लोगों को वाया करसोग और शिमला होकर जिला मुख्यालय पहुंचना पड़ता है। गत सात भी बर्फबारी के कारण जलोड़ी दर्रा साढ़े तीन माह तक यातायात के बंद हो गया था। सर्दी में बर्फबारी से एनएच के बंद होने पर लोगों की समस्या पर जिला प्रशासन भी कड़ी नजर रखेगा।
विज्ञापन

एनएच-305 के सहायक अभियंता अनिल राणा ने कहा कि सर्दी के लिए पूरी तरह से तैयार है। सोझा में एक डोजर और एक जेसीबी को बर्फ हटाने के लिए रखा जाएगा। आनी में तैनात राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के सहायक अभियंता विकास गुप्ता ने कहा कि सर्दी के मौसम में एनएच-305 को लोगों की सुविधा के लिए समय रहते बहाल किया जाएगा। इसके लिए पर्याप्त मशीनरी को मोर्चे पर तैनात किया जाएगा। उधर, उपायुक्त कुल्लू युनूस ने कहा कि सर्दी के दिनों बर्फबारी से बंद रहने वाले औट-बंजार-सैंज मार्ग पर जिला प्रशासन नजर रखेगी। लोगों को कोई असुविधा न हो इसका भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed