{"_id":"665cb0f1b72fa8bc49089778","slug":"6075-percent-voting-in-the-most-inaccessible-shakti-booth-kullu-news-c-89-1-ssml1012-123943-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सबसे दुर्गम शाक्टी बूथ में 60.75 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सबसे दुर्गम शाक्टी बूथ में 60.75 फीसदी मतदान
विज्ञापन
कुल्लू। लोकसभा चुनाव के मतदान में जिले के लोगों ने भारी उत्साह दिखाया। कई इलाकों में भारी मतदान हुआ है। जिले के अति दुर्गम पोलिंग स्टेशन शाक्टी में इस बार मात्र 60.75 फीसदी ही मतदान हुआ है। यहां हर बार 80 प्रतिशत के आसपास मतदान होता आया है। शाक्टी बूथ के तहत शाक्टी, शुगाड़ और मरौड़ तीन गांवों में 99 मतदाता हैं।
यहां पहुंची पोलिंग पार्टी को पांच घंटे का पैदल सफर करना पड़ा। मतदान के दिन अचानक शाक्टी गांव की एक गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ गई और गांव वालों ने सड़क के अभाव में महिला को कुर्सी में उठाकर उपचार के लिए सैंज लाया। दो जिंदगियों को बचाने के लिए गांववासी आगे आए। बताया जा रहा है कि इसी कारण शाक्टी में मतदान कम हुआ है। 99 वोटरों में यहां 63 लोगों ने मतदान किया है। इसमें 36 पुरुष और 27 महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। मतदान खत्म होने के बाद पोलिंग पार्टी को शाक्टी से बंजार तक पहुंचने में छह घंटे लगे और पार्टी रात को 1:30 पहुंची।
दूसरे सबसे दुर्गम पोलिंग स्टेशन मझाण में अच्छी वोटिंग हुई। यहां कुल 209 वोटरों में से 183 में मतदान कर लोकतंत्र में अपनी अहम भूमिका निभाई। सैंज के ही दुर्गम क्षेत्र लपाह में 160 में से 134 ने मताधिकार का प्रयोग किया है। पार्वती घाटी के रशोल में 60 प्रतिशत से भी कम मतदान रिकार्ड किया गया है। कुल 476 में से मात्र 283 लोगों ने वोटिंग की है। 159 पुरुष और 124 महिलाओं ने मतदान किया है। संवाद