फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   60 more beds connected to oxygen facility in Kovid Hospital

कोविड अस्पताल में ऑक्सीजन सुविधा से जुड़े 60 और बेड

Tue, 01 Jun 2021 09:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
60 more beds connected to oxygen facility in Kovid Hospital
कुल्लू। जिला कोविड केयर सेंटर कुल्लू में उपचाराधीन कोराना मरीजों के लिए अब 60 और बेडों पर ऑक्सीजन की आपूर्ति होगी। इससे पहले केवल 110 बेडों पर ही यह सुविधा उपलब्ध थी। अस्पताल में ऑक्सीजन युक्त बेडों की संख्या 170 हो गई है। शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने मंगलवार को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के ऑक्सीजन स्टोर में 60 नए ऑक्सीजन पोर्टों का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

जिला कोविड केयर सेंटर की बेड क्षमता 200 हैं। शीघ्र ही शेष सभी बेड में ऑक्सीजन की सुविधा मिलेगी। मंत्री गोविंद ने कहा कि कुल्लू में कोरोना मरीजों के उपचार तथा उन्हें हर प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध है। कुल्लू में पहले ऑक्सीजन सिलिंडर 288 थे। लेकिन 123 और नए सिलिंडर आने से अब इनकी कुल संख्या 411 हो गई है। जिले में अब तक 1.42 लाख लोगों की कोरोना वैक्सीनेशन हो चुकी है। वे जिले के स्वास्थ्य संस्थानों का दौरा कर व्यक्तिगत रूप से मरीजों से मिल रहे हैं। उन्होंने क्षेत्रीय अस्पताल में 12 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन मातृ एवं शिशु भवन का भी निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को इसके निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। क्षेत्रीय अस्पताल में चिकित्सकों के खाली पदों को भी प्राथमिकता के आधार पर भरा जाएगा। इस दौरान उपायुक्त डॉ. ऋचा वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र शर्मा, एसडीएम डॉ. अमित गुलेरिया, एमएस डॉ. नीना लाल तथा अभय गुलेरिया भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed