{"_id":"5c45cabfbdec224bbb208f38","slug":"51548077759-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब शहर के हर वार्ड में होगा कूड़े के निष्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब शहर के हर वार्ड में होगा कूड़े के निष्पादन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। शहर में लगे कूड़े-कचरे की ढेर की विकराल समस्या अब खत्म होने जा रही है। 18 दिनों से शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग हुए हैं। इन्हें जल्द उठाया जाएगा। मामले को लेकर सोमवार को एसडीएम की अध्यक्षता में नगर परिषद कुल्लू के पार्षदों व अधिकारियों के साथ बैठक हुई।
नप के हर वार्ड से निकलने वाले कूड़े का निष्पादन किया जाएगा। स्थायी तौर पर समस्या का हल नहीं होने तक अपने-अपने वार्ड से निकलने वाले कूड़े-कचरे को वहां पर डंप किया जाएगा। हालांकि नगर परिषद कुल्लू शहर में निकलने वाली गंदगी को ठिकाने लगाने के लिए अपना कूड़ा संयंत्र लगाएगी। लेकिन भूमि का चयन नहीं होने से इस काम में समय लगेगा। एसडीएम कुल्लू डॉ. अमित गुलेरिया ने कहा कि शहर में कूड़े कचरे की समस्या को दूर करने का लेकर नगर परिषद के साथ बैठक रखी गई थी। इसमें अस्थायी तौर पर नगर परिषद के हर वार्ड में कूड़े की डंपिंग की जाएगी। उल्लेखनीय है कि एनजीटी के आदेश पर पिरड़ी में चल रहे कूड़े संयंत्र को बंद कर दिया है। लेकिन प्रशासन व नगर परिषद ने जिला मुख्यालय की आसपास की पंचायतों में करीब आधा दर्जन साइटों को देखा था। लेकिन स्थानीय लोगों के कड़े विरोध के बावजूद पंचायतों ने एनओसी देने से मना कर दिया है। उधर, प्रदेश हाईकोर्ट ने भी नई साइटों को देखकर मामले की दो हफ्ते में रिपोर्ट देने कहा है। उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने कहा कि फिलहाल अस्थायी रूप से शहर के जिस नप वार्ड से कूड़ा निकलेगा, उसे उसी वार्ड का सदस्य अपने स्तर डंप करेगा।
साफ्ट कूड़े की बनाई जाएगी खाद
कुल्लू। नगर परिषद का वार्ड सदस्य अपने वार्ड से निकलने वाले कूड़े को डंप करेगा। कूड़े के निष्पादन से पहले उसकी छंटाई की जाएगी। इसमें ठोस कचरे को दबाया जाएगा, जबकि सॉफ्ट कूड़े की खाद बनाई जाएगी। इसके लिए नगर परिषद कुल्लू के कार्यकारी अधिकारी और संबंधित पार्षदों को आदेश दिए गए हैं।