फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सादगी व शांति पूर्ण ढंग से मनाया गया मोहर्रम

नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सादगी व शांति पूर्ण ढंग से मनाया गया मोहर्रम

Sat, 22 Sep 2018 12:46 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सादगी व शांति पूर्ण ढंग से मनाया गया मोहर्रम
स्वार। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में मुहर्रम सादगी एवं शांति पूर्ण ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर महफिले मीलाद का आयोजन कर शहीदे कर्बला इमाम हुसैन के जीवन और शहादत पर प्रकाश डाला गया। क्षेत्र में ताजिये निकाल कर उन्हें कर्बला ले जाया गया। गांव दुंदावाला, नरपत नगर, मुंशीगंज, बूढ़ी दड़ियाल, समोदिया, खेमपुर, रसूलपुर फरीदपुर सहित नगर में बनाये गए ताजिये इमामबाड़े से कर्बला ले जाए गए। इस दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात रही।
विज्ञापन

बूढ़ी दढ़ियाल, समोदिया राजनगर में लगे मेले में बच्चों, महिलाओं ने खरीददारी की। वहीं बने बड़े ताजियों को निकालने के लिए बिजली विभाग द्वारा बिजली की लाइनों को उतार कर ताजियों को निकालने के लिए रास्ता दिया गया। मुहर्रम के मौके पर शुक्रवार सुबह से ही नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप रही। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं बिजली नहीं आने के कारण नगर में पेयजल की भी परेशानी हुई। जेई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि ताजिये निकालने को लेकर उतारी गई बिजली की लाइनों को शीघ्र सही कराकर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी। एसडीएम लालता प्रसाद शाक्य ने बताया कि क्षेत्र में मुहर्रम शांति पूर्ण ढंग से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed