फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   800 मीटर दौड़ में पवन, पूजा रहे अव्वल

800 मीटर दौड़ में पवन, पूजा रहे अव्वल

Fri, 07 Sep 2018 07:32 PM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
800 मीटर दौड़ में पवन, पूजा रहे अव्वल
लड़कियों की दौड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में शुक्रवार को डिग्री कॉलेज कुल्लू की दो दिवसीय एथलीट मीट शुरू हो गई है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नंदलाल शर्मा ने इसका शुभारंभ किया है। एथलीट में दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद आदि स्पर्धाओं का आयोजन हो रहा है। मीट में कॉलेज के सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया।

पहले दिन हुए मुकाबले में छात्र वर्ग की 800 मीटर दौड़ में पवन सिंह पहले, डीणे राम दूसरे और व्यास देव तीसरे स्थान पर रहे। इसी के छात्रा वर्ग में पूजा पहले, सपना दूसरे और वनीता ठाकुर तीसरे स्थान पर रही। लंबी कूद के छात्र वर्ग में तिलक राज, अभिमन्यु तथा अजय, इसी के छात्रा वर्ग में अंजली, सपना तथा अलका राणा, ऊंची कूद छात्र वर्ग में महेंद्र, अभिमन्यु तथा अजय ठाकुर व भूपेंद्र, छात्रा वर्ग में अंजली, सुनीता तथा सपना, 1500 मीटर के छात्र वर्ग में पवन सिंह, रमेश तथा सुनील, छात्रा वर्ग में मेनका देवी व अंजना ठाकुर, छात्रा वर्ग के शॉटपुट में अमिता, रियंका तथा सुनीता क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे हैं। कॉलेज के प्रो. डॉ अनूप कुमार ने कहा कि दो दिनों तक चलने वाली इस एथलीट में कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान मुख्यातिथि प्राचार्य डॉ. नंदलाल शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेलकूद प्रतियोगिता में हर छात्र-छात्राओं को भाग लेना चाहिए। इससे अपनी भाईचारा और सकारात्मक सोच उत्पन्न होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रह कर खेलों की ओर अधिक ध्यान देने का आह्वान किया। इस दौरान डॉ. सुजाता, डॉ. सूरत ठाकुर, प्रो. सोम कृष्ण शर्मा, डॉ. शेफाली, डॉ. नाम नाथ, डॉ. बृजबाला, प्रो. नीरज कपूर तथा प्रो. मोनिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed