फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पर्ची बनाने के लिए अब नहीं लगेंगीं लाइनें

पर्ची बनाने के लिए अब नहीं लगेंगीं लाइनें

Thu, 23 Aug 2018 07:26 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 07:26 PM IST
विज्ञापन
पर्ची बनाने के लिए अब नहीं लगेंगीं लाइनें
टोकन सिस्टम का शुभारंभ करते - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में आने वाले मरीजों की सुविधा के लिए अब काउंटर पर टोकन सिस्टम शुरू किया गया है। यह व्यवस्था आरंभ होने के बाद मरीजों विशेषकर बुजुर्गों व महिलाओं व बच्चों को काफी सुविधा होगी। उन्हें पर्ची बनाने के लिए लंबे समय तक लाइनों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा और अस्पताल के मुख्य द्वार के आसपास मरीजों व उनके तीमारदारों को अनावश्यक भीड़ से भी निजात मिलेगी। साथ ही दो की जगह इअ चार नंबर काउंटर पर पर्चियां बनेंगी।
पर्ची के लिए टोकन लेकर मरीजों को सुविधा मिलेगी। डिजिटल इंडिया अभियान के तहत टाटा डिजिटल नर्व सेंटर के सहयोग से आरंभ किए गए टोकन सिस्टम का उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने वीरवार को शुभारंभ किया। उपायुक्त ने बताया कि प्रथम चरण में मरीजों के पंजीकरण के लिए टोकन सिस्टम शुरू किया गया है। टोकन के लिए तीन वर्ग बनाए गए हैं। वर्ग ए में 60 वर्ष तक की आयु के मरीजों का पंजीकरण किया जाएगा, जबकि वरिष्ठ नागरिकों, गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को वर्ग बी में पंजीकृत किया जाएगा। सी वर्ग के टोकन में कैश जमा करवाने की सुविधा रहेगी। इस दौरान सीएमओ डॉ. सुशील चंद्र, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विक्रम कटोच और टाटा डिजिटल नर्व सेंटर के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


अगले चरण में शुरू होगी ई-टोकन व्यवस्था
दूसरे चरण में सभी जगहों पर बड़ी एलईडी को लगाया जाएगा। इसके अलावा तीसरे चरण में इस व्यवस्था को ई-टोकन व्यवस्था में तबदील कर मरीजों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इस सुविधा से सभी चिकित्सकों को भी जोड़ा जाएगा और साथ जिला के सभी सीएचसी को भी जोड़ा जाएगा। इस दौरान अस्पताल में ऑफ लाइन की भी सुविधा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडवांस आई सेंटर के बाहर शिफ्ट होगा टोकन सिस्टम
वर्तमान में अस्पताल में बैठने की सुविधा कम होने से सिस्टम को अस्पताल के साथ एडवांस आई सेंटर के बाहर खाली पड़ी जमीन पर शिफ्ट किया जाएगा। यहां एक साथ सैकड़ों लोग बैठ सकेंगे। इस सुविधा के लिए जल्द ही काम शुरू किया जाएगा और निशुल्क मिलने वाली दवाईयों के रूम नंबर 115 को भी यहां के लिए बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed