फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कुल्लू व लाहौल-स्पीति को मिले 72 अस्थायी बस रूट

कुल्लू, लाहौल-स्पीति को मिले 72 अस्थायी बस रूट

Mon, 06 Aug 2018 04:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Updated Mon, 06 Aug 2018 04:47 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू व लाहौल-स्पीति को मिले 72 अस्थायी बस रूट

जिला कुल्लू व जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के लोगों को आवाजाही की उचित सुविधा मिलेगी। परिवहन विभाग ने हिमाचल प्रदेश स्टेट ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग स्कीम के तहत 72 अस्थायी बस रूटों को एक साल का परमिट जारी किया है। लोकल रूटों में मनाली-रोहतांग के अलावा करीब नौ नए रूट मनाली से दिल्ली और चंडीगढ़ के बीच एसी बसों को चलाएगा। इसके लिए ट्रांसपोर्ट विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन


निगम लोकल रूटों में कुल्लू से बस्तोरी, कुल्लू-बनोगी, कुल्लू-त्रैहण-नरोगी, कुल्लू-रैला, रुमसू-हलाण-कुल्लू, कुल्लू-सोघी-कुल्लू, बंजार-जौरी, कुल्लू-कनौन, बंजार-सजवाड़, कुल्लू-तांदी, कुल्लू-शरची, कुल्लू-खणीपैंदे, सलग्रां-केलांग-मनाली, कुल्लू-काजा, केलांग-लेह, योचे-रिवालसर, उदयपुर-किलाड़-चंबा, काजा-त्रिलोकीनाथ, उदयपुर-कुकुमसेरी, उदयपुर-चिमरेट, मुद्रिका बस, केलांग-लसपक वाया सुमनम, केलांग-त्रिलोकीनाथ-शिकोली, उदयपुर-जाहलमा-यंगथंग, केलांग-खंजर-कुल्लू, मनाली-किलाड़ वाया सलपट, कुल्लू -केलांग-रारिक, केलांग-पियूकर वाया गोशाल, केलांग-खंजर-मेह, केलांग-तांदी वाया जोवरंग रापे, केलांग-त्रिलोकीनाथ-शिकोली वाया नालडा शामिल हैं।
विज्ञापन


साथ ही इनमें उदयपुर-खंजर वाया चिमरेट, जाहलमा-नैनगाहर, केलांग-योचे वाया तिनो, केलांग-चोखंग वाया शिलिंग, केलांग-दारचा, कुल्लू-ज्वालापुर, कुल्लू-शांघड़, मनाली-शिमला, मनाली-दिल्ली एसी, मनाली-चंडीगढ़ एसी, बंजार-शिमला, कुल्लू-छमाहण, कुल्लू भल्याणी, कुल्लू-बराधा-शंगचन, कुल्लू-बाराहार, कुल्लू-कमांद, मणिकर्ण-दिल्ली, कुल्लू-लेह के अलावा पंद्रह रूट मनाली से रोहतांग के बीच शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरटीओ कुल्लू डॉ. सुरेश जसवाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश स्टेट ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग स्कीम के अंतर्गत मात्र एक साल के लिए परमिट जारी किए हैं। कई पुराने रूटों को भी इसमें शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed