फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   मनाली में जाम से निपटने को होगी बाइक पेट्रोलिंग

मनाली में जाम से निपटने को होगी बाइक पेट्रोलिंग

Thu, 24 May 2018 10:28 PM IST
Updated Thu, 24 May 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
मनाली में जाम से निपटने को होगी बाइक पेट्रोलिंग
मनाली में जाम से निपटने
विज्ञापन

के लिए होगी बाइक पेट्रोलिंग
रायसन से कोठी तक सड़क पर पांच बाइकें होंगी तैनात
गलत तरीके से पार्क वाहन, ओवर टेक पर होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली/पतलीकूहल। विश्व-विख्यात पर्यटन नगरी मनाली को जाने वाले नेशनल हाईवे पर लग रहे जाम से निपटने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों में जाम की स्थिति पर नजर रखने को पांच पेट्रोलिंग बाइक तैनात की जा रही हैं। इनमें सवार पुलिस कर्मचारी जाम की स्थिति पर निगरानी रखेंगे। इस बीच यातायात नियमों की अवहेलना पर त्वरित कार्रवाई भी की जाएगी।
जाम पर नजर रखने, इसे खुलवाने और अवहेलनाओं पर निगरानी के लिए दो पेट्रोलिंग बाइकों के साथ इसी तरह का सफल प्रयोग पुलिस मनाली रोहतांग रोड पर कोठी-गुलाबा के बीच कर चुकी है। इससे प्रोत्साहित होकर पुलिस अब कुल्लू से मनाली को जाने वाले नेशनल हाईवे पर जगह-जगह बीच पांच बाइकों से नजर रखेगी। इन बाइकों पर सवार पुलिसकर्मी दिनभर अपने रूट पर यातायात सुचारू बनाए रखने में अहम भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन

रायसन से पतलीकूहल, रांगड़ी से मनाली और बाहंग-कोठी के बीच चलने वाली इन बाइकों में सवार पुलिसकर्मी निगाह रखेंगे कि कोई वाहन चालक लाइन तोड़कर गलत ओवरटेक तो नहीं कर रहा है। पुलिस बाइक में सवार यह भी ध्यान रखेंगी कि कहीं किसी ने गलत तरीके से सड़क पर वाहन तो नहीं खड़ा किया है। जिससे जाम लगने की संभावना बन रही हो। ऐसा करने वालों पर तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ये बाइक सवार पुलिसकर्मी जाम खुलवाने में भी सहायता करेंगे। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि वर्तमान में सड़क विस्तारीकरण के चलते दिक्कत हो रही है लेकिन पुलिस पांच पेट्रोलिंग बाइक तैनात कर जाम से निपटेे का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed