{"_id":"5b059dac4f1c1bf36b8b5615","slug":"51527094700-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंजार की चनौन पंचायत में गहराया पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंजार की चनौन पंचायत में गहराया पेयजल संकट
Updated Wed, 23 May 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
चनौन, पलाहच पंचायत
में गहराया पेयजल संकट
लोग कई किलोमीटर दूर से पानी ढोकर बुझा रहे रहे प्यास
पलाहच के ग्रामीणों ने एसडीएम बंजार को सौंपा मांग पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत चनौन में पेयजल संकट गहरा गया है। कई गांवों में लोगों को पीने के लिए पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है। कई किलोमीटर दूर से पानी ढोकर लोग अपनी प्यास बुझा रहे हैं। विभाग लोगों की समस्या का निपटारा नहीं कर पाया है। जिसको लेकर स्थानीय लोगों में रोष है।
ग्रामीण सन्नी, पुरुषोत्तम सिंह, कुलदीप नेगी, प्रकाश, संजू, दिला राम, रोशन लाल और जयपाल ठाकुर के अनुसार क्षेत्र में पानी के भंडारण टैंक का निर्माण किया गया है लेकिन यहां पर केवल एक वाटर गार्ड ही तैनात है। सर्दियों में इस बार कम हुई बारिश और बर्फ बारी न होने से प्राकृतिक स्रोत भी सूख चुके हैं।
पंचायत के गांव गोशाला, माठीयाणा, ओडिधार, बागीधार, चालियाला, धारा और छामबड़ी के ग्रामीण पानी की बूंद-बूंद को लिए तरस रहे हैं। विभाग पंचायत के इन गांवों में पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं कर पा रहा है। बिना पानी के ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मीलों दूर से पानी ढोकर उन्हें अपने हल्क तर करने पड़ रहे हैं। अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो लोग खाली बर्तनों के साथ धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता एमएस धामी ने कहा कि मुख्य स्रोत में पानी में कमी आई है। जल्द ही पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। उधर, घाटी की पलाहच पंचायत में पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम बंजार को ज्ञापन सौंपा है। बुधवार को ग्राम पंचायत पलाहच का एक प्रतिनिधिमंडल पंचायत प्रधान फुला देवी नेगी की अध्यक्षता में एसडीएम बंजार एमआर भारद्वाज से मिला और पानी की समस्या को लेकर अवगत करवाया।
पंचायत के डूखण, देहुरी नाल, बनाल, पलाहच, कोटला, कुल्हावाई, जमड व गल्हवाहधार के गांवों को टैंक द्वारा पेयजल पूर्ति की जाए। इस दौरान पंचायत के उपप्रधान तेज पाल, वार्ड पंच रीना देवी, मैना देवी, महिला मंडल प्रधान लता देवी, महिला मंडल दयोरीधार प्रधान कृष्णा देवी, मीना देवी, चुनी लाल, भाग सिंह, जीत राम, रोशन लाल और धर्म चंद उपस्थित रहे।