{"_id":"5ad73c2b4f1c1b5c098b5357","slug":"51524055083-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू को राष्ट्रीय कायाकल्प अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू को राष्ट्रीय कायाकल्प अवार्ड
Updated Wed, 18 Apr 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू को
राष्ट्रीय कायाकल्प अवार्ड
स्वास्थ्य मंत्री सीएमओ कुल्लू को आज करेंगे सम्मानित
इसी साल मिल चुका है राज्य स्तरीय कायाकल्प अवार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला कुल्लू स्वास्थ्य विभाग को स्वच्छता के क्षेत्र में राष्ट्रीय अवार्ड मिलने जा रहा है। 19 अप्रैल को नई दिल्ली में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा द्वारा यह अवार्ड दिया जाएगा। स्वास्थ्य के क्षेत्र में कायाकल्प योजना के तहत यह सम्मान दिया जा रहा है। इसके लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशील शर्मा दिल्ली रवाना हो गए हैं। इससे पहले फरवरी माह में इसी योजना के पूरे सूबे में कुल्लू अस्पताल पहले स्थान पर रहा था और राज्य स्तरीय कायाकल्प अवार्ड से नवाजा गया। इसके साथ अस्पताल प्रशासन को 20 लाख रुपये की भी राशि मिली थी।
उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2017 को केंद्र सरकार की कायाकल्प स्कीम के तहत प्रदेश सरकार द्वारा चयनित तीन लोगों की एक टीम ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू का निरीक्षण किया। जिला क्वालिटी एशोरेंस कंसलटेंट डॉ अलिशा ने बताया कि तीन सदस्य टीम ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत अस्पताल की साफ-सफाई, रख रखाव, सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाएं तथा बायोमेडिकल वेस्ट का प्रावधानों की जांच की थी। जिसमें कुल्लू अस्पताल प्रदेशभर में पहले स्थान पर रहा था।
उधर, उपायुक्त कुल्लू युनूस ने 19 अप्रैल वीरवार को दिल्ली में कुल्लू अस्पताल के सीएमओ डा सुशील शर्मा को राष्ट्रीय कायाकल्प अवार्ड मिलने की पुष्टि की है।