फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   74 यात्री हुए रोहतांग दर्रा के आर-पार

74 यात्री हुए रोहतांग दर्रा के आर-पार

Tue, 09 Jan 2018 09:40 PM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
74 यात्री हुए रोहतांग दर्रा के आर-पार
Rohtang Pass - फोटो : amarujala
कोकसर (लाहौल स्पीति)। जिला लाहौल स्पीति के लिए सोमवार को हेलीकॉप्टर की दो उड़ानें हुईं। हेलीकॉप्टर की दो उड़ानों में कुल 74 यात्री रोहतांग के आर-पार हुए। हेलीकॉप्टर की इन उड़ानों के बाद मरीजों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

सोमवार को दोनों उड़ानें भुंतर से तांदी डाइट के लिए भरी गई। पहली उड़ान में भुंतर से 18 यात्रियों को लाहौल के लिए लिफ्ट किया गया और डाइट से भी पहली उड़ान में 18 यात्रियों को रोहतांग के पार कुल्लू पहुंचाया गया। वहीं पर दूसरी उड़ान में भुंतर से 18 यात्रियों सहित 2 बच्चों को भी लाहौल के डाइट हेलिपैड में उतारा गया। जबकि डाइट से 18 यात्रियों को भुंतर पहुंचाया गया। गौर रहे पिछले दिनों से लाहौल घाटी के लिए हेलीकॉप्टर की उड़ानें नहीं हो पा रही थी। कई लोग लाहौल जाने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

हालांकि कई यात्रियों में उड़ान समिति के पास अपना आवेदन कर रखा था। लेकिन उड़ान नहीं होने से यात्रियों को निराशा का सामना करना पड़ रहा था। लाहौल जाने वालों में अधिकतर कर्मचारी जबकि लाहौल से कुल्लू आने वालों में मरीज व अन्य लोग अधिक है। उड़ान समिति के कुल्लू स्थित लाइजन अधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि लाहौल के लिए सोमवार को हेलीकॉप्टर की दो उड़ानें हुई। जिसमें 74 यात्री हुए रोहतांग के आर-पार हुए हैं। जरूरतमंद लोगों को हेलीकॉप्टर सीट में प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed