फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   बजौरा स्कूल व ट्रिनिट्री स्कूल बंजार की प्रस्तुती रही शानदार

बजौरा स्कूल व ट्रिनिट्री स्कूल बंजार की प्रस्तुती रही शानदार

Fri, 13 Oct 2017 05:43 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
बजौरा स्कूल व ट्रिनिट्री स्कूल बंजार की प्रस्तुती रही शानदार
भुंतर (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बजौरा में जिला बाल विज्ञान सम्मेलन का आयोजन किया गया। समापन समारोह में डीसी कुल्लू युनूस ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्कूल प्रधानाचार्या मृदुला शर्मा ने कुल्लवी परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया। कार्यक्रम की प्रायोजक जिला विज्ञान पर्यवेक्षिका जूही चड्ढा ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन

जूही चड्ढा ने बताया कि 11 अक्तूबर से शुरू हुए जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में आनी, बंजार, कुल्लू और नग्गर खंड के 200 विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया तथा विज्ञान व गणित विषय पर मनोरंजक एवं ज्ञानवर्द्धक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने विभिन्न गतिविधियों में विजेता रहे प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। जिनमें प्रश्नोत्तरी के सीनियर सेकेंडरी वर्ग में स्मृति व पंकज ने पहला, अंजना परमार और अभिषेक ठाकुर ने दूसरा तथा शुभम व रोहित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर रूरल में साहिल सागर व दिव्या, तेंजिन सोनम व संजय तथा कल्याणी कुमारी व शिवम सीनियर अर्बन में शुभम व उमेश ठाकुर, पुष्पेंद्र-रेणुका, निशा-योशिता ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी के जूनियर रूरल में दीक्षा-हरीश, नीलम ठाकुर-अनिशा राव, हिमानी ठाकुर-अंजली जूनियर अर्बन में राधिका सेठ-सुबोध, पार्थ-निखिल एवं उमेश-यशस्वी के युगल को पहले, दूसरे और तीसरे पुरस्कार के लिए पुरस्कृत किया गया। मैथमेटिक्स ओलंपियाड के जूनियर वर्ग में वंशज गुप्ता, देविका व रजनीबाला, सीनियर वर्ग में शौर्य, आयुषी व सुशीला तथा सीनियर सेकेंडरी वर्ग में सागर, आशीष ठाकुर व मनीषा नेगी तथा एक्टिविटी कॉर्नर के जूनियर रूरल में शिवांश, सिमरन सेन व अर्जुन, जूनियर अर्बन में कनिष्का चौहान, परीक्षित व पारूल ठाकुर क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। बेस्ट रिपोर्ट्स के जूनियर रूरल में बजौरा स्कूल की अंकिता, अर्बन में ट्रिनिटी स्कूल बंजार की मुस्कान, सीनियर रूरल में ब्राण स्कूल की रिया ठाकुर, अर्बन में एलएमएस कुल्लू की सुकृति, एकांकी में सीसे स्कूल बजौरा, सरस्वती विद्या मंदिर बजौरा तथा ट्रिनिटी स्कूल बंजार क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। मॉडल प्रदर्शनी में ट्रिनिटी स्कूल बंजार पहले, सीसे स्कूल बजौरा दूसरे तथा सीसे स्कूल (बाल) आनी ने तीसरे नँबर पर जगह बनाने में कामयाबी हासिल की। समापन समारोह में एकांकी में ओवरऑल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बजौरा, बेस्ट रूरल ट्रिनिटी स्कूल बंजार तथा बेस्ट अर्बन का खिताब सीनियर सेकंडरी स्कूल बजौरा को दिया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान परस राम, घाट पंचायत की प्रधान वीना, बुद्धि सिंह, बरकत अली, प्रधानाचार्य ललित, भादर सिंह, मुख्य अध्यापक राहुल शासनी, हरिनारायण, सतीश जस्पा, रविंद्र भार्गव, विज्ञान अध्यापक संघ के जिला प्रधान सिकंदर ठाकुर, सचिव कुशाल ठाकुर, विनोद शर्मा, पंकज वर्मा, धीरज गुप्ता, जगरनाथ, गीता चौहान, उमा और मनोज शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed