{"_id":"669e4a169ba67328520366b9","slug":"500-students-applied-in-haripur-college-kullu-news-c-89-1-ssml1015-127265-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: हरिपुर महाविद्यालय में 500 विद्यार्थियों ने किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: हरिपुर महाविद्यालय में 500 विद्यार्थियों ने किया आवेदन
विज्ञापन
काउंसलिंग जारी, दस्तावेजों का किया जा रहा सत्यापन
........
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुर (कुल्लू)। जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय हरिपुर में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 500 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। महाविद्यालय प्रबंधन ने काउंसलिंग आरंभ कर दी है। इसमें प्रथम मेरिट सूची जारी कर दी है। विद्यार्थियों के ऑनलाइन फीस जमा करवाने के बाद काउंसलिंग में दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। बता दें कि स्नातक प्रथम वर्ष में आवेदन की प्रक्रिया महाविद्यालय में तीन जून से आरंभ हो गई थी, जो 15 जुलाई तक चली।
मेरिट सूची जारी होने के बाद फीस जमा करवाने के लिए विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम की सुविधा प्रदान की गई। विद्यार्थी महाविद्यालय की वेबसाइट पर लॉगइन कर फीस जमा करवा सकते हैं। जिन विद्यार्थियों ने फीस जमा करवा दी है, उनकी काउंसलिंग की जा रही है। संकाय के अनुसार दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है।
इस संबंध में प्राचार्य डॉ. मनदीप शर्मा ने कहा कि हरिपुर महाविद्यालय में प्रथम वर्ष में विज्ञान, आर्ट्स, वाणिज्य संकाय के अलावा बी वॉक में प्रवेश के लिए 500 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। कहा कि मेरिट सूची जारी करने के उपरांत काउंसलिंग प्रक्रिया जारी है। संवाद