{"_id":"65fc34dfd227731b5603a2e1","slug":"500-boxes-of-bees-reached-kullu-for-setting-fruits-kullu-news-c-89-1-ssml1012-119218-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: फलों की सेटिंग के लिए कुल्लू पहुंचे मधुमक्खियों के 500 बॉक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: फलों की सेटिंग के लिए कुल्लू पहुंचे मधुमक्खियों के 500 बॉक्स
Thu, 21 Mar 2024 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 21 Mar 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा से कुल्लू लाए गए मधुमक्खियों के बॉक्स।
कुल्लू। फ्लावरिंग सीजन को देखते हुए हरियाणा से मधुमक्खियों के 500 बॉक्स कुल्लू पहुंच गए हैं। जिले में फ्लावरिंग के दौरान मधुमक्खियों के 20,000 बॉक्सों की आवश्यकता रहती है। हरियाणा से मेलिफेरा मधुमक्खी को कुल्लू लाया गया है। बगीचों में पॉलीनेशन के लिए अब बागवानों की ओर से मधुमक्खी के बॉक्सों को रखा जाएगा। इससे नाशपाती, सेब की सेटिंग बेहतर होगी।
निचले क्षेत्रों में प्लम की फ्लावरिंग के बाद अब सेटिंग की तैयारी है। मौसम अगर अनुकूल रहा तो आने वाले सप्ताह में निचले क्षेत्रों में प्लम की सेटिंग भी हो जाएगी। मार्च के तीसरे सप्ताह में अब पारा भी चढ़ने लगा है। अब नाशपाती में फ्लावरिंग की तैयारी है। अप्रैल में सेब में फ्लावरिंग होगी। परागण प्रक्रिया के लिए मधुमक्खियों की आवश्यकता रहती है। मधुमक्खियों से फलों की सेटिंग होती है, इसलिए बागवान अपने बगीचों में मधुमक्खियों के बॉक्सों को रखते हैं।
...
फ्लावरिंग सीजन को देखते हुए बगीचों में मधुमक्खियों के लिए ऑर्डर मिले थे। हरियाणा से मधुमक्खियां कुल्लू पहुंचना शुरू हो गई हैं। मौसम विभाग की ओर से बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। मौसम खुलते ही और भी बॉक्स कुल्लू आएंगे।
विज्ञापन
-वीरचंद ठाकुर, सचिव, देव नारायण मधुमक्खी पालन को-ऑपरेटिव सोसायटी