फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   50 women farmers from Kullu to raise their voices at the conference.

Kullu News: सम्मेलन में कुल्लू की 50 महिला किसान भरेंगी हुंकार

Sun, 13 Sep 2026 07:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 07:28 AM IST
विज्ञापन
50 women farmers from Kullu to raise their voices at the conference.
कुल्लू। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में भारतीय किसान संघ की ओर से आयोजित किए जाने वाले राष्ट्रीय महिला किसान सम्मेलन में कुल्लू की 50 महिला किसान भाग लेंगी। 30 सितंबर को आयोजित होने वाले सम्मेलन के लिए जिला महिला प्रमुख सीता ठाकुर के नेतृत्व में महिला किसानों का दल रवाना होगा। भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष ऋषि राज राणा ने बताया कि इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में महिलाएं दिल्ली पहुंच सकें, इसके लिए दो दिन तक कुल्लू के भुंतर, कुल्लू, पतलीकूहल आदि क्षेत्रों में खंड आधार पर बैठकें आयोजित की गईं। इनमें भारतीय किसान संघ के राज्य संगठन मंत्री हरिराम विशेष तौर पर मौजूद रहीं। राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से महिला किसान एवं महिला प्रतिनिधि हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य कृषि क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भूमिका को सामने लाना और उन्हें जैविक एवं प्राकृतिक खेती के साथ कृषि आधारित स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। सम्मेलन में महिला किसानों के अनुभवों, समस्याओं और सफल प्रयोगों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। नगर खंड अध्यक्ष हरिचंद राणा, जिला मंत्री रमेश ठाकुर ने कहा कि दिल्ली में आयोजित यह सम्मेलन महिला किसानों को देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाली महिला किसानों और कृषि क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों के अनुभवों से सीखने और अपने अनुभव साझा करने का अवसर देगा।
विज्ञापन

बैठकों में जिला कोषाध्यक्ष प्रेमचंद ठाकुर, नग्गर खंड प्रभारी दरवारा सिंह, जिला विपणन प्रमुख राजेश तंवर, नग्गर खंड मंत्री राज कुमार, विमला आनंद, अमर ठाकुर, चिंतामणि सहित लाहौल-स्पीति किसान संघ के अध्यक्ष ताराचंद राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed