{"_id":"63348e7e87aa87406516cb79","slug":"50-bed-hospital-ready-in-patlikuhal-cm-will-inaugurate-kullu-news-sml423245663","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतलीकूहल में 50 बिस्तरों का अस्पताल तैयार, सीएम करेंगे उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पतलीकूहल में 50 बिस्तरों का अस्पताल तैयार, सीएम करेंगे उद्घाटन
विज्ञापन
पतलीकूहल अस्पताल।-संवाद
- फोटो : Kullu
पतलीकूहल (कुल्लू)। जिला मुख्यालय कुल्लू और पर्यटन नगरी मनाली के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-तीन पर स्थित पतलीकूहल में 50 बिस्तरों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकर तैयार हो गया है। सीएचसी के तीन मंजिला भवन का निर्माण करीब सात करोड़ रुपये से किया गया है। अस्पताल का एक अक्तूबर को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर लोकार्पण करेंगे।
अस्पताल के बनने से ऊझी घाटी के तहत आने वाले क्षेत्र पतलीकूहल, नग्गर, रायसन और 18 मील आदि क्षेत्रों की करीब 15 पंचायतों के हजारों की आबादी को सुविधा मिलेगी। लोगों को अब बीमार होने की स्थिति में 30 किलोमीटर दूर कुल्लू अस्पताल की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। इससे पहले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्त्री, शिशु और हड्डी रोग विशेषज्ञ के अलावा कई चिकित्सक सेवाएं मिलेंगी। मरीजों को भर्ती करने के लिए 50 बिस्तर भी उपलब्ध होंगे। यह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेशनल हाइवे पर स्थित रहेगा। ऐसे में यहां पर आना-जाना भी लोगों को सुगम रहेगा। नेशनल हाईवे में दुर्घटना होने की स्थिति में भी घायलों को तुरंत उपचार मिल पाएगा।
स्थानीय निवासी विवेक, दिनेश, राजेश कुमार और पवन ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इस क्षेत्र के लिए किसी सौगात से कम नहीं है। इसका फायदा निश्चित रूप से लोगों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले लोगों के पास उपचार के लिए 20 किलोमीटर दूर क्षेत्रीय अस्पताल रहता था या फिर सिविल अस्पताल मनाली जाना पड़ता था। मनाली में डॉक्टर उपलब्ध न होने के कारण उन्हें परेशानियों से दो चार होना पड़ता था।
विज्ञापन
सीएचसी का मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन किए जाने के बाद यहां के लोगों को सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी। इस संबंध में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत सिंह ने कहा कि सीएचसी का उद्घाटन होने के बाद यहां पर मरीजों का उपचार शुरू किया जाएगा।