फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   484 Pradhans and Up-Pradhans from Kullu to take oath at Atal Sadan.

Kullu News: अटल सदन में शपथ लेंगे कुल्लू के 484 प्रधान और उपप्रधान

Sun, 14 Jun 2026 10:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
484 Pradhans and Up-Pradhans from Kullu to take oath at Atal Sadan.
कुल्लू। पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार सोमवार को कुल्लू जिले के नवनिर्वाचित प्रधानों और उपप्रधानों को शपथ दिलाएंगे। अटल सदन कुल्लू में जिले की 246 में 242 पंचायतों के चुने हुए 484 प्रधान और उपप्रधान पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। इसके लिए जिले के दूरदराज क्षेत्र के प्रधान और उपप्रधान रविवार को ही ढालपुर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आनी, निरमंड, बंजार, सैंज, मणिकर्ण क्षेत्र के करीब 200 प्रधान और उपप्रधान ढालपुर पहुंच गए हैं। कुल्लू, मनाली और भुंतर विकास खंडों के चुने हुए प्रतिनिधियों के 15 जून को सुबह पहुंचने की उम्मीद है। पंचायतीराज का जिम्मा मिलने के बाद शपथ लेने के लिए प्रधानों और उपप्रधानों में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान तमेश शर्मा, परस राम चौहान, धर्म सिंह, लीला प्रसाद ने कहा कि सफर लंबा होने से वे शपथ समारोह के लिए रविवार को ही ढालपुर आ गए हैं। कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार सोमवार को 12 बजे कुल्लू के अटल सदन में जिला कुल्लू के नवनिर्वाचित प्रधानों एवं उपप्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने कहा कि जिले के प्रधानों और उपप्रधानों के शपथ समारोह के लिए सभी तैयारियां को पूरा कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed