फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   47 houses in danger of collapse in Tirthan Valley

Kullu News: तीर्थन घाटी में 47 घरों के गिरने का खतरा

Fri, 28 Jul 2023 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 28 Jul 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
47 houses in danger of collapse in Tirthan Valley
मनाली के बाहंग में बारिश के बाद सड़क पर आया मलबा औ पानी को रोकते हुए।
गुशैणी/कुल्लू। तीर्थन, सैंज और मणिकर्ण घाटी में भूस्खलन का खतरा बढ़ने लगा है। गांव में पड़ी दरारों केे मुहाने और भी बड़े होने लगे हैं। इससे ग्रामीणों में अपनी सुरक्षा को लेकर दहशत है। ग्रामीणों को बेघर होने का भी डर सताने लगा है। तीर्थन घाटी के निचला बंदल, कोशूनाली और रूपाजाणी के 47 घरों को खतरा हो गया है।
विज्ञापन

घरों के साथ गांव एवं सड़कों की दरारें और बढ़ने लगी हैं। इससे तीनों गांव खासे प्रभावित हैं। अब तक पांच से छह परिवार सामान निकाल कर सुरक्षित जगहों पर चले गए हैं। अन्य लोगों ने अपने रिश्तेदारों और गांव के दूसरे लोगों के यहां शरण ली है। तीर्थन घाटी के केंद्र बिंदु गुशैणी तक सड़क पहले ही छोटे वाहनों के लिए बहाल हो गई है।
विज्ञापन

गुशैणी से पेखड़ी, देहुरी से कलवारी-शनाढ, गुशैनी से बठाहड सड़कों की बहाली का कार्य चला है। गुशैणी से शरची और तिंदर सड़क पर अभी तक बहाली का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इसके अलावा गुशैणी में एक वैकल्पिक झूला पुल लगाने का कार्य प्रगति पर है। तीर्थन घाटी में बाढ़ और बारिश ने जो तबाही मचाई है, उसे देखकर प्रशासन के अधिकारी और नेता भी दंग हैं। कांग्रेस नेता राम सिंह ने भी प्रशासनिक अधिकारियों सहित तीर्थन घाटी के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान तीर्थन नदी पर क्षतिग्रस्त गुशैणी पुल, शरची सड़क, पेखड़ी मार्ग, बंदल और रूपाजाणी गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकारियों से राहत, पुनर्वास और सड़क बहाली के कार्य में तेजी लाने को कहा है। एसडीएम बंजार हेम चंद वर्मा ने कहा कि प्रशासन की तरफ से प्रभावितों की हरसंभव मदद की जा रही है। कहा कि जिन घरों को खतरा हुआ उन परिवार के लोगों को घर खाली करने को कहा गया है।

....
बंदल, रूपाजाणी और कोशुनाली गांव के प्रभावित लोग
तारा देवी, पदम देव, शारदा देवी, धर्म चंद, दुशाल चंद, लगन चंद, चेत राम, रविंद्र कुमार, हेम राज, चंदे राम, किशन देव, जोगिंदर सिंह, राज देव, कुलदीप सिंह, भीमा देवी, राजकुमार, टेक राम, रमेश चंद, महेंद्र सिंह, तापे राम, उत्तम राम, जीत राम, सुरेंद्र सिंह, जोगिंदर सिंह, रोतन सिंह, लता शर्मा, उदय शर्मा, संजय शर्मा, कुशाल शर्मा, तेज प्रताप शर्मा, केशव राम, प्रीतम शर्मा, तिलक राज शर्मा, हेम राज, तेजा सिंह, लीला देवी, इंद्र सिंह आदि के रिहायशी मकान खतरे की जद में आ गए हैं। रूपाजाणी गांव में आऊंसु राम, मोहिंद्र सिंह, बली राम, परस राम, भोलू राम, चेत राम, रुप लाल, केवल राम, कुशाल चंद आदि के रिहायशी मकान रहने के लिए असुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed