फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   47 dilapidated buses are running on the roads of Kullu.

Kullu News: कुल्लू की सड़कों पर हिचकोले खाते दौड़ रहीं 47 खटारा बसें

Thu, 15 Jan 2026 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 15 Jan 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
47 dilapidated buses are running on the roads of Kullu.
कुल्लू में शीशे की जगह टीन की चदर लगाकर चलाई जा रही बसें।-संवाद
दांव पर मुसाफिरों की जान, रोजाना सड़कों पर खड़ी होने से परेशान हो रहे लोग
विज्ञापन

माशनूनाला और बालीचौकी हाईवे पर बसें खराब होने से परेशान रहे 60 यात्री

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले की सर्पीली और दुर्गम सड़कों पर 47 खटारा बसें रोजाना हिचकोले खा रही हैं। ये बसें सवारियों की जान के लिए बड़ा खतरा बन गई हैं। कुल्लू डिपो की ये बसें समय सीमा पूरी कर चुकी हैं, फिर भी निगम इन्हें चला रहा है।
माशनूनाला और बालीचौकी जैसे हाईवे पॉइंट्स पर बसें बीच रास्ते में खड़ी हो गईं। इससे 60 से अधिक यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। इनमें अधिकांश स्कूली विद्यार्थी थे। यात्रियों और स्थानीय लोगों ने कहा कि सरकार और परिवहन विभाग को इन खटारा बसों को तुरंत बेड़े से हटाना चाहिए, वरना दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता रहेगा।
विज्ञापन

अपनी वैल्यू पूरी कर चुकीं कुल्लू डिपो की 47 बसें जिले की सर्पीली सड़कों पर दौड़ रही हैं। हालांकि, डिपो के पास कंडम हो चुकीं बसों की संख्या 48 है। इनमें एक बस को निगम ने कुछ दिन पहले बेड़े से बाहर किया है। अन्य बसों का अभी संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय अवधि को पूरा करने वाली ये बसें रोज सड़कों पर खड़ी हो रही हैं। 14 जनवरी को हाईवे-305 एक साथ दो बसें खराब हो गईं। एक बस हाईवे-305 के माशनूनाला के पास और दूसरी बस बालीचौकी के आसपास बीच हाईवे में खड़ी हो गई। माशनूनाला के पास 35 सवारियों को चार घंटे तक दूसरी बस के लिए इंतजार करना पड़ा। इनमें 80 फीसदी स्कूली विद्यार्थी शामिल थे। आए दिन कुल्लू के साथ केलांग डिपो की बसें भी जगह-जगह सड़क पर खड़ी होती देखी गईं।
मोहर सिंह, रोहित साहसी, बेली राम, नारायण सिंह, मेघ सिंह, दलीप सिंह, मनोज कुमार, संजय कुमार, पदम सिंह व लीला प्रकाश ने कहा कि सरकार को खटारा बसों को सड़क से हटाकर नई बसों का संचालन करना चाहिए। इस तरह की बसें कभी सवारियों को धोखा दे सकती हैं।
--
कुल्लू डिपो में कुल 48 बसें हैं। इसमें एक को हटा दिया है। 47 बसों को संचालन किया जा रहा है। सरकार नई बसों की खरीद कर रही है। इसका डिपो स्तर पर ट्रायल चल रहा है। ये बसें आने पर इन्हें बेड़े से हटाया जााएगा। - डीके नारंग उपमंडलीय प्रबंधक कुल्लू
--
सरकार और परिवहन विभाग को खटारा हो चुकी बसों को अपने बेड़े से जल्द हटा देना चाहिए। जिला की खराब सड़कों पर इन बसों को चलाना सवारियों की जान से धोखा है। हर वर्ग बसों की दयनीय हालात से परेशान है। -धर्म सिंह ठाकुर

--
जिले में आपदा के बाद मुख्य सड़कों के साथ ग्रामीण सड़कों की दशा बहुत खराब है। ऐसे में सरकार को समय अवधि पूरी कर चुकीं इन बसों को नहीं चलाना चाहिए। यही कारण है कि ये खटारा बसें सड़कों पर बार-बार खड़ी हो रही हैं। -केसर सिंह ठाकुर
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed