{"_id":"6484ae7c4a97da3e6c0e27a6","slug":"456-crore-will-be-spent-on-development-in-11-wards-of-the-city-kullu-news-c-89-1-klu1001-456-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: शहर के 11 वार्डों में विकास पर खर्च होंगे 4.56 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: शहर के 11 वार्डों में विकास पर खर्च होंगे 4.56 करोड़
Sat, 10 Jun 2023 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 10 Jun 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। शहर के 11 वार्डों में होने वाले विकास कार्यों पर नगर परिषद की ओर से 4.56 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए नगर परिषद की ओर से कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। शहर के तहत पार्किंग निर्माण के साथ ही पार्कों की व्यवस्था की जाएगी। वहीं, रास्तों में पेवर ब्लॉक बिछाने जैसे काम भी किए जाएंगे। नगर परिषद की ओर से यह राशि शहर के सभी 11 वार्डों में खर्च की जाएगी। राशि से वार्ड में कौन से कार्य किया जाएगा, इसकी प्रपोजल पार्षदों की ओर से नगर परिषद को दिया जाएगा। प्रपोजल मिलने के बाद नगर परिषद की ओर से कार्य का अनुमोदन करके टेंडर अवाॅर्ड किए जाएंगे।
शहर में वाहनों की बढ़ रही संख्या को देखते हुए पार्किंग पर जोर दिया जाएगा। जिससे शहर में लोगों को अपने वाहन पार्क करने के लिए दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही पार्कों को भी बेहतर किया जाएगा। अम्रृत योजना चरण-एक के तहत कुल्लू में 62 करोड़ रुपयेे खर्च किए जा चुके हैं। अखाड़ा बाजार में ब्यास नदी का तटीकरण करके 200 गाड़ियों के लिए पार्किंग, कुल्लू शहर को 24 घंटे पानी आदि सुविधाएं शहरवासियों को मिल रही हैैं। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने कहा कि शहर में विकास कार्यों पर करीब साढ़े चार करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। इसमें अधिकतर नए काम होंगे।