फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   42 roads blocked by landslides; concerns mount among farmers and orchardists.

Kullu News: भूस्खलन से 42 सड़कें अवरुद्ध, किसानों-बागवानों की चिंता बढ़ी

Wed, 29 Jul 2026 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
42 roads blocked by landslides; concerns mount among farmers and orchardists.
मूरिंग-नैनगार सड़क पर नाले का पानी आने के दौरान युवक सड़क पार करते हुए।
कुल्लू। जिले में सोमवार रात से बारिश का दौर शुरू हो गया है। इससे ग्रामीण इलाकों की रफ्तार थम गई है। जिले में 42 सड़काें पर सभी तरह के वाहनाें की आवाजाही थमने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

रुक-रुककर हो रही बारिश से जिले में निरमंड से लेकर कुल्लू-मनाली तक भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। सेब और सब्जियों के सीजन के बीच सड़कों के बंद होने से किसानों-बागवानों की परेशानी बढ़ी है। अभी सेब सीजन ने रफ्तार नहीं पकड़ी है, बावजूद लोगों को चिंता सताने लग पड़ी है। दो दिनों के भीतर जिले में 42 मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। इसमें बंजार की सबसे अधिक 23 सड़कें शामिल हैं। सभी सड़कें भूस्खलन और मलबा सड़क पर आने से बंद हुई हैं। निरमंड खंड में 13, आनी में चार, कुल्लू में दो सड़कें अवरुद्ध हुई हैं।
विज्ञापन

कुल्लू-मनाली के साथ भुंतर-मणिकर्ण, बंजार-जलोड़ी दर्रा और कुल्लू से लगवैली सड़कों पर पहाड़ियों से पत्थर गिर रहे हैं। ऐसे में जिला प्रशासन ने पर्यटकों और आम लोगों से रात के समय सफर न करने की हिदायत दी है। वहीं, एचआरटीसी ने अपने चालकों-परिचालकों को मौसम और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए बसों को सुरक्षित जगहों तक ही ले जाने के निर्देश दिए हैं। एडीएम कुल्लू सुरजीत सिंह राठौर ने कहा कि बारिश से सड़कें बंद हुई है। संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed