फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पतलीकूहल पुलिस चौकी को बनाया थाना

पतलीकूहल पुलिस चौकी को बनाया थाना

Sat, 09 Mar 2019 07:42 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Sat, 09 Mar 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
पतलीकूहल पुलिस चौकी को बनाया थाना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पतलीकूहल (कुल्लू)। पतलीकूहल पुलिस चौकी को स्तरोन्नत कर थाना बना दिया है। वनमंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने शनिवार को विधिवत तरीके से इसका उद्घाटन किया। इस मौके पर एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री विशेष तौर पर मौजूद रहीं।

मंत्री ने कहा कि पतलीकूहल में थाना बनने से इलाके की 16 पंचायतों को फायदा मिलेगा। लोग अपनी शिकायतों के अलावा एफआईआर भी पतलीकूहल थाने में ही दर्ज करवा सकेंगे। इतना ही नहीं लोगों को चरित्र प्रमाणपत्र और पासपोर्ट बनाने की सुविधा मिलेगी। मंत्री ने थाना प्रभारी दयाराम के आग्रह पर पतलीकूहल थाना में स्टाफ क्वार्टर और थाने में नए कमरे जोड़नेे की बात को भी जल्द पूरी करने को कहा। इतना ही नहीं मंत्री ने वामतट मार्ग पर बसे लोगों की सुविधा के लिए नग्गर में पुलिस चौकी खोलने भी हामी भी भरी। मंत्री ने युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान करने के साथ ही परिजनों से भी अपने बच्चों पर नजर रखने को आग्रह किया। इस मौके पर एएसपी राजकुमार, डीएसपी मनाली शेर सिंह, डीएसपी कुल्लू आशीष शर्मा, एसएचओ मनाली, एसएचओ पतलीकूहल दयाराम, अखिलेश कपूर, बालमुकंद राणा, ठाकुर दास, दुर्गा ठाकुर, विजय ठाकुर, सुरेंद्र भोला, एचसी तारा चंद, मीना कुमारी राजेंद्र बोद्ध, प्रेम, कपिल, संजय अंगरूप, मूलराज, चंद्र प्रकाश, रिषी अवस्थी, रविंद्र कारबा, राजीव कारबा और जीत बहल और राजीव ठाकुर समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed