फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   निजी ऑपरेटर दस से हड़ताल पर

निजी ऑपरेटर दस से हड़ताल पर

Fri, 07 Sep 2018 07:29 PM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 07:29 PM IST
विज्ञापन
निजी ऑपरेटर दस से हड़ताल पर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। निजी बस ऑपरेटर कुल्लू यूनियन की बैठक प्रधान रजत जंबाल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें बस ऑपरेटरों की विभिन्न मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। रजत जंबाल ने कहा कि दो माह पहले मुख्यमंत्री की ओर से निजी बस ऑपरेटरों को आश्वासन मिला था कि न्यूनतम बस किराया व बस किराये में बढ़ोतरी की जाएगी।

ग्रीन टैक्स को समाप्त किया जाएगा। लेकिन अभी तक सरकार ने अपना आश्वासन पूरा नहीं किया है। इसको लेकर निजी बस ऑपरेटरों में रोष है। मांगें न मानने के विरोध में अब निजी बस ऑपरेटरों ने 10 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। इसके तहत सभी निजी ऑपरेटर 10 सितंबर से अपनी सेवाएं ठप रखेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश बस यूनियन की बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर यूनियन ने फैसला लिया है। डीजल का मूल्य 72 रुपये प्रति लीटर हो गया है। बढ़ते डीजल के दामों से निजी बस ऑपरेटर अपनी बसें चलाने में असमर्थ हैं। उन्होंने कहा कि जब तक निजी बस ऑपरेटरों की मांगें पूरी नहीं होती, तब तक बसें अपनी जगहों पर खड़ी रहेंगी। मामले को लेकर निजी बस ऑपरेटरों ने उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा है। इस दौरान उप प्रधान राजेंद्र शर्मा, महामंत्री विनय गोयल, कोषाध्यक्ष राफिक मोहम्मद भारती, अड्डा इंचार्ज राजीव कुमार, संदीप ठाकुर, अनवर भारती, अभय कपूर, दव्रिंद पाल सिंह, अमित वर्मा, चंदन करीर, सुरेश ठाकुर, संजय घई, जयदेव ठाकुर, दिनेश महंत, किशन लाल नेगी, कर्णवीर सिंह, देसराज ठाकुर, रामचंद, कश्मीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बलदेव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed