फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   भवन निर्माण कार्य शुरू नहीं किया तो करेंगे धरना

भवन निर्माण कार्य शुरू नहीं किया तो करेंगे धरना

Thu, 16 Aug 2018 10:52 PM IST
Updated Thu, 16 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
भवन निर्माण कार्य शुरू नहीं किया तो करेंगे धरना
भवन निर्माण कार्य शुरू नहीं किया तो देंगे धरना
विज्ञापन

एसएफआई ने लोक निर्माण विभाग को चेताया
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। एसएफआई की कुल्लू इकाई ने वीरवार को मांगों को लेकर कुल्लू कॉलेज में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान एसएफआई ने कॉलेज भवन के रुके निर्माण कार्य पर नाराजगी जाहिर की। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा विशाल जसवाल ने कहा कि कॉलेज भवन का निर्माण कार्य काफी समय से रुका पड़ा है। ऐसे में विद्यार्थियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग की लेटलतीफी का खामियाजा कुल्लू कॉलेज के विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। एसएफआई की मांग है कि रुके हुए भवन निर्माण का कार्य जल्द शुरू किया जाए। अगर जल्द काम शुरू नहीं किया गया तो अधीक्षण अभियंता ऑफिस के बाहर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एसएफआई छात्र संघ चुनावों की बहाली की मांग रही है। लोकतांत्रिक देश के नागरिक होने के बावजूद विद्यार्थियों से उनका हक छीना जा रहा है। छात्र संघ चुनावों को फिर से बहाल किया जाए। विशाल जसवाल ने कहा कि छात्रहित के लिए एसएफआई की यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। इस दौरान एसएफआई के जिला अध्यक्ष अजय बक्शी, बॉबी, सचिव प्रवीण, हितेश राणा, जवना, सोनू, मनोज, अजय, कृतिका, शिल्पा, आरती, सोनिया, राहुल, वनीत आदि शामिल रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed