{"_id":"5b4f8fe44f1c1b39748b5ad4","slug":"41531940836-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर किनारे मिला युवक का शव, सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर किनारे मिला युवक का शव, सनसनी
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वार। शिवपुरी भोट मार्ग पर सूखी नहर के किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के बाद मौके मौके पर भारी भीड़ गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृत युवक के हाथ पर लिखे नाम से उसकी पहचान हुई। उसकी पहचान मिलकखानम गांव शादीनगर हजीरा निवासी अशोक (25) के रूप में हुई। मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया है।
बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने तहसील क्षेत्र के गांव शिवपुरी से भोट जाने वाले मार्ग पर सूखी पड़ी नहर के किनारे एक युवक का शव पड़ा देखा तो सनसनी फैल गई । हत्या की आशंका के चलते शिनाख्त के लिए आस पास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। युवक की शिनाख्त नही होने पर सूचना पुलिस को दी गई ।जिसपर पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक के हाथ पर नाम और पता लिखा हुआ था। उसकी पहचान थाना मिलक खानम के गांव शादी नगर हजीरा निवासी अशोक के रूप में हुई। पुलिस ने सूचना परिजनों को दी जिसपर वह मौके पर पहुंच गए । परिजनों ने बताया कि मृतक युवक मानसिक रूप से कमजोर था, जो चार दिन से घर से लापता था। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। कोतवाल राजेश तिवारी ने बताया कि युवक के शव कप पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही युवक की वजह साफ होगी।