फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   लाहौल जाने वाले सैलानियों के होटल वाउचर होंगे चेक

लाहौल जाने वाले सैलानियों के होटल वाउचर होंगे चेक

Mon, 28 May 2018 09:20 PM IST
Updated Mon, 28 May 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
लाहौल जाने वाले सैलानियों के होटल वाउचर होंगे चेक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

केलांग (लाहौल-स्पीति)। रोहतांग होकर लाहौल घाटी जाने वाले सैलानियों के होटल वाउचर चेक किए जाएंगे। एसडीएम कार्यालय में क्रॉस चेक के बाद ही सैलानी लाहौल घाटी का रुख कर पाएंगे। लाहौल परमिट के नाम पर रोहतांग दर्रा घूमकर वापस लौटने वाले सैलानियों पर प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने लाहौल घाटी के होटलों का डाटा भी मंगवाया है, जिसमें कमरों और टेंट की संख्या रहेगी। सैलानियों के वाउचर का होटल के कमरों की संख्या के साथ मिलान किया जाएगा। इसी के बाद आगामी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। पूर्व में सीधे वाउचर मिलने पर पर्यटकों को गुलाबा से छोड़ा जाता था। ऐसे में एक ही होटल के नाम के वाउचर अधिक होने पर प्रशासन ने यह फैसला लिया है। जबकि, कई होटलों में वाउचर के मुताबिक कमरों की संख्या तक नहीं होती थी। रोहतांग जाने के लिए दिन में 1200 वाहनों की संख्या ही निर्धारित की गई है, लेकिन लाहौल परमिट लेकर वाहन कोकसर में स्टैंप लगाकर एक ही दिन में वापस लौट आते हैं। वाउचर पेश करने के बाद सब कुछ सही पाए जाने पर 50 रुपये कंजेशन चार्ज वसूलने पर सैलानी वाहन लेकर लाहौल घाटी जा सकेंगे। लाहौल घाटी के परमिट रोजाना ऑनलाइन बुक हो रहे थे लेकिन जिला मुख्यालय केलांग तक वाहन ही नहीं पहुंच रहे थे। उधर, एसडीएम रमन घरसंगी ने बताया कि रोहतांग से आगे जाने के लिए परमिट लेने वालों के लिए होटल बुकिंग वाउचर चेक किए जाएंगे। वेरिफिकेशन के बाद ही वाहनों को आगे जाने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed