फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   सीलदार ने पुल पर अवैध खनन पकड़ा, पोकलैंड सील

सीलदार ने पुल पर अवैध खनन पकड़ा, पोकलैंड सील

Thu, 24 May 2018 12:34 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
सीलदार ने पुल पर अवैध खनन पकड़ा, पोकलैंड सील
तहसीलदार ने पुल पर अवैध खनन पकड़ा, पोकलैंड सील
विज्ञापन

स्वार (रामपुर)।
तहसीलदार ने खनन क्षेत्र घोसीपुरा पट्टीकला पर अवैध खनन की सूचना पर पुलिलस को साथ लेकर छापा मार कार्रवाई की । इस दौरान निर्माणाधीन एनएच 74 बाईपास पुल के बराबर से पोकलैंड मशीन से अवैध खनन करते पकड़ा इस दौरान स्टोन क्रशर पर जा रहे एक रेत से भरे ओवरलोड ट्रक सहित उसके चालक को पकड़ लिया ।इस दौरान वहां मौजूद खड़े व भरे वाहन मौके फरार हो गए । पकड़ी गई पोकलैंड मशीन को सपुर्दगी में दे दिया गया है । जबकि रेत से भरे ट्रक व चालक को कार्रवाई हेतु पुलिस को सौंप दिया गया ।

घोसीपुरा पट्टीकला कोसी नदी पर एन एच 74 बाईपास पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसकी आड़ में जमकर अवैध खनन कर निकटवर्ती अजीतपुर स्थित स्टोन क्रशरों पर पहुंचाया जा रहा है। बुधवार की दोपहर तहसीलदार अशोक चौधरी को सूचना मिली कि निर्माणाधीन एन एच 74 पुल की आड़ में निर्माण कर रही कंपनी पीएन सी के ठेकेदारों द्वारा कंपनी की पोकलैंड मशीन से अवैध खनन कर स्टोन क्राशरों पर रेत भेजा जा रहा है, जिस पर उन्होंने कोतवाली पुलिस को साथ लेकर घोसीपुरा पट्टी कला घाट पर छापा मार कार्रवाई की । इस दौरान पोकलैंड मशीन निर्माणधीन पुल के पास ट्रकों में रेत भर्ती मिली । टीम को मौके पर देख हड़कम्प मच गया और मौके पर खाली ओर भरे वाहन चालक लेकर फरार हो गए । तहसीलदार ने मौके पर मौजूद रेत से भरे ओवरलोड ट्रक सहित उसके चालक उत्तराखंड के केलाखेड़ा निवासी शमशाद को पकड़ पुलिस को सौंपा दिया और पोकलैंड मशीन को गांव घोसीपुरा निवासी परविंदर सिंह की सपुर्दगी में सौंप दी गई । हल्का लेखपाल पुखराज सिंह ने पकड़े गए ट्रक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है जबकि ट्रक को सीज कर दिया गया है ।तहसीलदार अशोक चौधरी ने बताया कि पी एन सी कंपनी के ठेकेदार द्वारा खनन कर स्टोन क्रशरो पर माल बेचने की सूचना आई थी । पोकलैंड मशीन से अवैध खनन होते मिला, जिसे पकड़ कर सपुर्दगी में दिया गया है । आलाधिकारियों को अवगत करा अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जायगी । खनन पर छापा मार कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed