फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   जिप व पंस को सरकार मुहैया करवाए फंड : सत्य प्रकाश ठाकुर

जिप व पंस को सरकार मुहैया करवाए फंड : सत्य प्रकाश ठाकुर

Tue, 24 Apr 2018 10:20 PM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
जिप व पंस को सरकार मुहैया करवाए फंड : सत्य प्रकाश ठाकुर
notes - फोटो : amarujala
कुल्लू। पूर्व मंत्री एवं आल इंडिया पंचायत परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष सत्य प्रकाश ठाकुर ने कहा कि पंचायतों के विकासात्मक विकास कार्यों के लिए जिला परिषद और पंचायत समितियों को पर्याप्त धन दिया जाना चाहिए। सरकार को इसका प्रावधान करना चाहिए जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था से चुने हुए प्रतिनिधियों की जनता के प्रति जवाबदेही हो।
विज्ञापन

भुट्टी में प्रदेश स्टेट पंचायत परिषद की ओर से आयोजित पंचायत दिवस मंगलवार को मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य पंचायत परिषद की चेयरमैन प्रेमलता ठाकुर ने की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पंचायत परिषद व पंचायत समितियों को लोगों द्वारा इसलिए चुना गया है जिससे वे पंचायतों में विकास कार्य कर सके। इसके लिए सरकार को धन का समुचित प्रावधान करना चाहिए ताकि पंचायत राज संगठन को मजबूत किया जा सके। वर्तमान में पंचायतों को 16 विभागों की शक्तियां दी गई हैं जबकि 73वें संशोधन के मुताबिक 26 विभागों को पंचायतों की शक्तियां प्रदान हैं।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से मांग की है कि पंचायतों की शक्तियां 26 विभागों में लागू की जा सके जिससे पंचायती राज संगठन पूरी तरह से मजबूत हो और हर विभागों पर पंचायतों का नियंत्रण रह सके। कहा कि इससे गांव-गांव में विकास होगा और हर विभाग पंचायतों व गांवों के प्रति जवाबदेह होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रेम लता ठाकुर ने कहा कि जब तक जिला परिषद और पंचायत समितियों को पर्याप्त धन विकास कार्यों के लिए मुहैया नहीं करवाया जाता तब तक चुने हुए प्रतिनिधियों का औचित्य नहीं रहता है। इसलिए सरकार को पंचायत राज संगठन को मजबूत बनाने के लिए फंड का प्रावधान करना चाहिए। इस अवसर पर ईशरा ठाकुर पंचायत समिति सदस्य कुल्लू, नीरज ठाकुर उपप्रधान ग्राम पंचायत भुट्टी कालोनी, हेमा शर्मा सदस्य ग्राम पंचायत नेउली, नग्गर ब्लॉक को पंचायती राज संगठन में सराहनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। बैठक में किशन ठाकुर राज्य महासचिव, हेमा दास पंथी स्टेट एग्जीक्यूटिव कमेटी मेंबर, हरदयाल भारती उपाध्यक्ष कुल्लू जिला और बंतो चौधरी कनवीनर लोकल बॉडिज कुल्लू मणीकर्ण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed