फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   अवैध डंपिंग पर नेशनल हाईवे अथारिटी को नोटिस

अवैध डंपिंग पर नेशनल हाईवे अथारिटी को नोटिस

Fri, 24 Nov 2017 09:55 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
अवैध डंपिंग पर नेशनल हाईवे अथारिटी को नोटिस
demo pic - फोटो : demo pic
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू।
भुंतर से रामशिला तक फोरलेन निर्माण के दौरान अवैध रूप से जगह-जगह मलबा डंप करने पर वन विभाग ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को नोटिस भेजा है। नदी किनारे डंपिंग पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल पहले ही सख्त आदेश जारी कर चुका है।

बावजूद अवैध डंपिंग की जा रही है। मनाली लेफ्ट बैंक सड़क मार्ग पर भुंतर से रामशिला तक इन दिनों फोरलेन निर्माण कार्य जोरों पर है। फोरलेन निर्माण के दौरान मलबा निकल रहा है। इसे नियमानुसार निर्धारित डंपिंग साइट में ही डंप किया जा सकता है, लेकिन काम पर लगी मशीनरी जगह-जगह मलबे को डंप कर रही है।
विज्ञापन


इससे वन संपदा समेत नदी को नुकसान हो रहा है। लोगों की शिकायतें और गश्त के दौरान मामला वन विभाग कुल्लू के ध्यान में आया। अब नेशनल हाईवे अथारिटी को नोटिस भेज जवाब मांगा गया है। भुंतर से रामशिला तक अवैध रूप से डंपिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग की ओर से डीएफओ कुल्लू डॉ. नीरज चड्ढा ने एनएचएआई को नोटिस भेज जवाब मांगा है। बताया जा रहा है कि दोहरानाला की तरफ एक डंपिंग साइट नियमानुसार ली गई है। इसमें एक दूसरी जगह का मलबा फेंका जा रहा है, लेकिन भुंतर से रामिशला फोरलेन निर्माण से निकल रहे मलबे को डंप करने के लिए साइट ही नहीं ली गई है। मामले में संतोषजनक उत्तर न मिलने पर डीएफओ कुल्लू की तरफ नियमानुुसार कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला जा सकता है।



डीएफओ कुल्लू डॉ. नीरज चड्ढा ने बताया कि भुंतर से रामशिला फोरलेन निर्माण से निकले मलबे की अवैध डंपिंग का मामला ध्यान में आया है। जिस पर एनएचएआई को नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed