फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   400 cylinders will be filled in one day from bajora Oxygen plant

बजौरा ऑक्सीजन प्लांट से एक दिन में भरेंगे 400 सिलिंडर

Sun, 02 May 2021 09:58 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
400 cylinders will be filled in one day from bajora Oxygen plant
कुल्लू। कोरोना काल में कुल्लू और साथ लगते जिला लाहौल-स्पीति के लिए ऑक्सीजन की सप्लाई बजौरा स्थित निजी ऑक्सीजन प्लांट से जल्द शुरू हो जाएगी। प्लांट चालू हो जाने से ऑक्सीजन की कमी के कारण कुल्लू से मरीज रेफर नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि इस प्लांट से प्रतिदिन 7 क्यूबिक मीटर के 400 ऑक्सीजन सिलिंडर भरकर अस्पतालों में भेजे जा सकते हैं। यह कोरोना के बीच जिलावासियों के लिए राहत की बात है। कोरोना काल में ऑक्सीजन का संकट देश-दुनिया में बढ़ा है। कुल्लू जिला में इस तरह का प्लांट चालू होना सरकार की स्वास्थ्य क्षेत्र की प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सरकार और प्रशासन की तरफ से बिना देरी किए इस मामले पर आगामी कार्रवाई की गई है। उन्होंने प्रशासन की ओर से आयोजित प्लांट के संयुक्त निरीक्षण पर भी संतोष जताया। एक सप्ताह के भीतर ऑक्सीजन प्लांट का ट्रायल सफल होगा। यह पूरी तरह से चालू हो जाएगा। इससे जिला कुल्लू के अस्पतालों में मरीजों को ऑक्सीजन की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इससे पहले रविवार को शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर प्लांट का जायजा भी लिया। एसडीएम डॉ. अमित गुलेरिया ने कहा कि यह प्लांट ऑक्सीजन उत्पादन के लिए लगभग तैयार है। प्लांट से अस्पतालों के लिए भेजे जाने वाले सिलिंडर की व्यवस्था गई है। बजौरा में ऑक्सीजन प्लांट शुरू होने को लेकर लोगों ने भी राहत की सांस ली है। उधर, बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता आयुष मिन्हास, नायब तहसीलदार रामचंद, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेश, ड्रग इंस्पेक्टर दिनेश गौतम, उद्योग विभाग की महाप्रबंधक छिमे अंगमो, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed