फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   38 candidates of zip, 32 candidates of panchayat samiti in fray

जिप के 38, पंचायत समिति के 32 प्रत्याशी मैदान में

Sat, 18 Sep 2021 09:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 09:38 PM IST
विज्ञापन
38 candidates of zip, 32 candidates of panchayat samiti in fray
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में पंचायत चुनाव को लेकर अब जंग काफी रोचक हो गई है। जिला परिषद के लिए एक प्रत्याशी ने शनिवार को अपना नाम वापस लिया। अब जिला परिषद के 10 वार्डों में कुल 38 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गए हैं।
विज्ञापन

जिला परिषद के वार्ड नंबर चार को छोड़कर अन्य सभी वार्डों में तीन से अधिक उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। बीडीसी के लिए भी दो प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस लिया। अब पंचायत समिति की 15 सीटों के लिए कुल 32 उम्मीदवार रह गए हैं। लाहौल में 29 सितंबर और एक अक्तूबर को मतदान होगा। मतदान से पहले ही लाहौल की 32 में से 4 पंचायतें निर्विरोध चुन ली गई हैं। निर्विरोध चुनी जाने वाली पंचायतों में कोकसर, बरबोग, कोलोंग और जूंडा शामिल हैं। इन पंचायतों में प्रधान, उपप्रधान और वार्ड पंचों के लिए केवल एक-एक प्रत्याशियों ने नामांकन भरा है। पंचायत चुनावों में पहली बार सबसे अधिक संख्या में युवा और शिक्षित प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं, जो अपने प्रतिद्वंद्वियों को टक्कर दे रहे हैं। माना जा रहा है कि जिला परिषद के हर वार्ड में मुकाबला दिलचस्प और त्रिकोणीय होने जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त नीरज कुमार ने कहा कि छंटनी और नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह दिए गए हैं। मतदान 29 सितंबर और एक अक्तूबर को दो चरणों में होंगे। पंचायतों का चुनाव परिणाम मतदान के दिन घोषित किया जाएगा। जिला परिषद और पंचायत समिति के नतीजे चार अक्तूबर को केलांग में घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

फाइल नंबर 26 का जोड़
जिला परिषद के लिए काजा उपमंडल से 9, केलांग उपमंडल से 11 और उदयपुर उपमंडल से 12 प्रत्याशियों समेत कुल 32 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। पंचायत समिति के लिए केलांग और उदयपुर उपमंडल से 17- 17 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed