फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   36 routes suspended in Kullu, 21 HRTC buses stuck in snow

Kullu News: कुल्लू में 36 रूट सस्पेंड, 21 एचआरटीसी बसें बर्फ में फंसीं

Sat, 24 Jan 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 24 Jan 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
36 routes suspended in Kullu, 21 HRTC buses stuck in snow
अधिकतर ग्रामीण रूटों पर बस सेवाएं ठप रहने से लोगों को पैदल करना पड़ा सफर
विज्ञापन

कुल्लू-मनाली, औट-सैंज-लुहरी हाइवे पर आधे रास्ते तक जारी रहीं बस सेवाएं
जिले के अधिकतर ग्रामीण रूटों पर थमे रहे सरकारी और निजी बसों के पहिये
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में बारिश और बर्फबारी ने बसों के पहिये रोक दिए हैं। परिवहन निगम ने 36 रूटों पर सेवाएं सस्पेंड कर दी हैं। विभिन्न रूटों पर गईं 21 बसें बर्फ में फंसी हैं।
ग्रामीण अब अपने जरूरी कामकाज के लिए कई किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हैं। सड़कें सामान्य होने के बाद ही बस सेवाएं बहाल होंगी।
कुल्लू-मनाली, औट-सैंज-लुहरी हाइवे पर यातायात सेवाएं आधे रास्ते तक जारी रहीं। बर्फबारी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें अवरुद्ध रहीं। अधिकतर ग्रामीण रूटों पर एचआरटीसी के साथ निजी बसों के पहिये थमे रहे।
विज्ञापन

जिले में गत शुक्रवार को हुई बारिश और बर्फबारी के कारण परिवहन निगम की बस सेवाएं 36 रूटों पर प्रभावित रहीं। सड़कें बस संचालन के लिए अनुकूल न होने की स्थिति में परिवहन निगम ने इन रूटों को सस्पेंड किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 21 रूटों पर गईं एचआरटीसी बसें भी बर्फबारी के कारण सड़कें बंद होने से फंस गई हैं। निगम प्रबंधन ने बर्फ में फंसीं 21 बसों को वहीं रोकने का फैसला लिया है। औट-सैंज-लुहरी हाइवे पर सवारियों की सुविधा के लिए बंजार और घियागी तक बसों का संचालन जारी रहा।
उधर, परिवहन निगम के उपमंडलीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि जिन क्षेत्रों में सड़कें बड़े वाहनों के लिए बहाल रहीं, उनमें बसें समयसारिणी के अनुसार चलाई गईं। जिले के ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें अवरूद्ध रहीं। इस वजह से बसों का संचालन कुछ रूटों पर नहीं हो पाया। सड़कें और मौसम अनुकूल होने पर रूटों पर बसें चलाई जाएंगी।

--
ये रूट किए सस्पेंड
परिवहन निगम ने पराशर, भेखली-ब्यासर, आनी, चंसारी, हल्लाण, जाणा, चतराणी, न्यूल, कोटाधार, ब्यासर, शांगचन, शांगचर, पिणी, सजूणी-ब्यासर, फोजल, रूमसू, कनौन, ज्वालापुर, नग्गर, सोलंगनाला, केलांग, कोठी, गाड़ागुशैणी, बागीपुल, दलाश और खोली रूट को सस्पेंड किया। शिमला, आनी, चतराणी, कोटाधार, ब्यासर, शांगचर, रूमसू, हल्लाण, जाणा, पिणी, गाड़ागुशैणी, धार्ठ, रोगी मोडश्व शांगचन में बसों को रोका गया है। कुल्लू से बागीपुल के लिए घियागी, दलाश और खाेली के लिए बंजार तक बसों को भेजा गया।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed